पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

samacharvani.com
0


राजपुर 

(समाचारवाणी)

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरका में एक ग्रामीण द्वारा बीमारी से तंग आकर साथ करने साथ करने का निर्णय लेकर पत्नी की हत्या कर दी, और खुद बच्चों का हवाला देकर मरने से बच गया।आरोपी के भाई द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने आरोपी को उसके ग्रह ग्राम मुरका से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन पिता रंगिया उम्र 30 वर्ष निवासी मुरका जिड़गी पारा द्वारा अपनी पत्नी फरहारो उम्र लगभग 30 वर्ष को दिनांक 20जनवरी दिन मंगलवार को लगभग शाम 6:00 बजे हाथ एवं पैर से गला दबाकर ग्राम मुरका जिड़गी पारा में रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में हत्या कर दिया गया है जिसकी सूचना स्वयं आरोपी द्वारा अपने भाई श्याम दिल आयाम को दी।



सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक करने पर मृतिका गन्ना बाड़ी में मरी हुई पड़ी है ! तत्संबंध में मृतिका के पति रामदिल आयाम उर्फ मिथुन को हिरासत में लेकर पूछताक्ष करने पर बताया कि  पेट दर्द, हाँथ पैर दर्द से मेरा स्वास्थ्य ख़राब रहता था जिसका इलाज कई जगह कराया ठीक नहीं हुआ तो दोनों साथ मरने का मन बनाकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया।इसके बाद छोटे छोटे दो बच्चे एक का उम्र 8 वर्ष तथा दूसरे का उम्र 3 वर्ष के भविष्य को देखते हुए नहीं खुद को नहीं मरना चाहा।आरोपी के द्वारा अपना गुनाह कबूल करने पर आरोपी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन पिता रंगिया उम्र 30 वर्ष निवासी मुरका, जिड़गी पारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)