बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

samacharvani.com
0


बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर  लगाकर चलाते पाए जाने पर धारा 182 (ए )(4 )मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई चलानी कार्यवाही



बलरामपुर

(समाचारवाणी)

जिले में दिख रहा ‘‘37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का असर, नियमित जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ  आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।  जिला बलरापमुर अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में ‘‘37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का आयोजन दिनांक 1 जनवरी  से 31 जनवरी तक किया गया है।

जिसके तहत जिला बलरामपुर रामानुजगंज के समस्त अनुभाग मुख्यालयों में पुलिस की टीम द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने अपील कि जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

इसी कड़ी में आज 23 जनवरी को थाना रामानुजगंज क्षेत्र में बुलेट मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 15 सीजी 7700 के चालक  ताहा अंसारी पिता मुमताज अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 12, जिला बलरामपुर के द्वारा बुलेट  मोटरसाइकिल का साइलेंसर मॉडिफाई कराकर चलाते हुए पाए जाने पर विधिवत धारा 182 (ए )(4 )मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही करते हुए ₹5000 का समान शुल्क काटा गया है, तथा वाहन से तत्काल सायलेंसर निकलवाया गया।

बलरामपुर पुलिस द्वारा आमजन से याताायात नियामों का पालन करने नाबालिकों को वाहन नहीं चलाने, दो पहिया वाहन में त्रीपल सवारी ना चलने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने एवं वाहन संबंधीत दस्तावेजों को पास रखने समझाइश दी गई।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)