नई दिल्ली
23 जनवरी 2026
(समाचारवाणी)
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन पर अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन (IIDEM) 2026, 21 से 23 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ से इस सम्मेलन में अकादमिक एक्सपर्ट के रूप में बिलासपुर हाई कोर्ट से अधिवक्ता श्री राकेश कुमार झा शामिल हुए।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन से मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री यशवंत कुमार, श्री विलास भोस्कर, स्पीकर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री रुपेश कुमार, तरुणा साहू, प्रतिभागी रहे।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन पर पहले इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIDEM) 2026 के आयोजन के लिए पूर्णतः तैयार है। तीन दिवसीय यह सम्मेलन, भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIDEM) द्वारा 21 जनवरी से आयोजित हुआ, जो नई दिल्ली स्थित भारत मंडप में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
IIDEM 2026, लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अब तक का अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें विश्व के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए अंर्तराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी हुईं है। इसके साथ हीIIDEM 2026, लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अब तक का अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन सम्पूर्ण हुआ। इसमें विश्व के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए लगभग 100 अंर्तराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी हुईं। इसके साथ ही, अंर्तराष्ट्रीय संगठनों, भारत में स्थित विदेशी मिशनों तथा निर्वाचन क्षेत्र के अकादमिक एवं व्यावहारिक विशेषज्ञ भी सम्मेलन में सम्मिलित हुए।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ, 21 जनवरी 2026 को आयोजित उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा सम्मेलन की कार्यवाही का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में निर्वाचन प्रबंधन निकायों (ईएमबीएस) के सामान्य एवं पूर्ण सत्र शामिल हुए, जिनमें उद्घाटन सत्र, ईएमबी नेताओं का पूर्ण सत्र, ईएमबी कार्य समूह बैठकें, साथ ही वैश्विक निर्वाचन संबंधी मुद्दों, आदर्श अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन मानकों तथा निर्वाचन प्रक्रियाओं में नवाचार एवं सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित विषयगत सत्र आयोजित किया गया।
सम्मेलन के दौरान कुल 36 विषयगत समूहों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया गया। इन समूहों का नेतृत्व राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने किया तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अकादमिक विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त हुआ। इन चर्चाओं में 4 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटीएस), 6 भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएमएस), 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयूएस) तथा भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी हुईं। भारत निर्वाचन आयोग विश्वभर के निर्वाचन प्रबंधन निकायों के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों पर सहयोग एवं विमर्श को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेगा। इस अवसर पर आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी समस्त जानकारी एवं सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच ECINET का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। सम्मेलन के साथ-साथ एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारत में निर्वाचन प्रक्रिया के विशाल स्वरूप एवं जटिलता के साथ-साथ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन सूची की तैयारी और चुनाव संचालन, इन दोनों प्रमुख स्तंभों को सुदृढ़ करने हेतु हाल में की गई पहलों को प्रदर्शित किया गया।IIDEM-2026 के प्रथम दिवस पर विश्व के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, की परिकल्पना एवं क्रियान्वयन को रेखांकित करने वाली डॉक्यू-सीरीज़ "इंडिया डिसाइड्स" का भी प्रदर्शन किया गया।
![]() |
(Samachar vani news desk) |




