राजपुर हॉस्पिटल के अंदर रात्रि में शराब पीकर उत्पात करने वालों पर चिकिसा कर्मियों ने कार्यवाही की मांग

राजपुर हॉस्पिटल के अंदर रात्रि में शराब पीकर उत्पात करने वालों पर चिकिसा कर्मियों ने कार्यवाही की मांग

samacharvani.com
0

 




राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 आज रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले स्वास्थ्य कर्मी सहित चार युवकों पर कार्यवाही हेतु । थाने में आवेदन दिया है।ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ माह से नवपदस्थ बीएमओ द्वारा राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को संवारने का बेहतर कार्य किया जा रहा है, और चिकित्सीय सुविधा के साथ कैंपस की सुरक्षा, मरीजों की सुविधा और अस्पताल के कायाकल्प हेतु व्यापक प्रबंध किए हैं, जिससे आम जनों को काफी राहत मिली है।

आवेदक श्रीमती अंजलि केरकेट्टा,स्टाफ नर्स एवं श्रीमती मीना तिर्की,स्टाफ नर्स के साथ राजपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश जायसवाल ने राजपुर थाने में आवेदन देते हुए हुए रात्रि में ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हॉस्पिटल कैंपस में हुड़दंग मचाने और गाली गलौज करने वाले

 अस्पताल स्टाफ सहित चार युवकों के इस घटना किए जाने के मामले की  पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।राजपुर बीएमओ ने अपने विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम राजपुर एवं थाना प्रभारी को पूरी स्थिति से अवगत कराया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह घटना आज रात के 1:30 बजे उसे समय घटित हुई जब शराब के नशे में दूध होकर कुछ चिकित्सा कर्मी अपने साथियों के साथ पहुंचे और कैंपस में गाली गलौज करने लगे स्टाफ नर्स से अभद्र व्यवहार के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी ने अपने नाइट ड्यूटी के दौरान उन्हें ऐसा करने से रोका और शांति बनाए रखना हेतु असमीज दी आरोपियों द्वारा ड्यूटी में सदस्य बीएमओ सहित स्टाफ के सामने कैंपस में अभद्र व्यवहार करने के बाद बीएमओ ने रात्रि में ही राजपुर पुलिस को कॉल किया और इमरजेंसी 112 नंबर को डायल किया।

डॉ जायसवाल ने बताया कि आज रात (दिनांक 18.06.2026) समय 1:00 बजे हमारे द्वारा महिला मरीज का ईलाज किया जा रहा था। इसी बीच अस्पताल का कर्मचारी अजय ईमालिया (पद-स्वीपर) पदस्थापना - सामु०स्वा०केन्द्र राजपुर एवं उसके साथी राजीव पैंकरा (आर०एच०ओ०) पदस्थापना - उप०स्वा०केन्द्र ओकरा, जे०डी०एस० कर्मचारी - मनोज कुमार, एवं उनके अन्य साथी वैभव कुमार सिंह (उनके कथन अनुसार आर्मी कर्मचारी बताया जा रहा था), चारों नशे की हालत में अस्पताल में प्रवेश कर स्टाफों को अस्पताल के अन्दर ड्यूटी के दौरान हमें अभद्र गाली-गलौच, छीना-झपटी की गई। आवेदक स्टॉफ नर्स ने रिपोर्ट में बताया है कि हम सभी स्टाफ डरी एव सहमी हुई हैं। गाली-गलौज किया गया, महिला स्टाफ पर अभ्रद भाषाओं का प्रयोग किया गया। उनके द्वारा धमकी भी दिया गया है कि "तुमलोग अस्पताल से बाहर निकलो, तुमलोग को देख लूंगा" कहा गया है।

 अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन और राजपुर पुलिस से हॉस्पिटल कैंपस में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने और भय मुक्त वातावरण हेतु गश्त बढ़ाने के साथ अस्पताल परिसर में उचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु मांग की है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)