जिला केमिस्ट संघ ने कलेक्टर बलरामपुर को सौंपा ज्ञापन, दवा विक्रेताओं की परेशानी से कराया अवगत

जिला केमिस्ट संघ ने कलेक्टर बलरामपुर को सौंपा ज्ञापन, दवा विक्रेताओं की परेशानी से कराया अवगत

samacharvani.com
0



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 जिला केमिस्ट संघ द्वारा कलेक्टर से मुलाक़ात कर जिले के दवा विक्रेताओं की मांगों और समस्या से अवगत कराया गया।बलरामपुर - रामानुजगंज की जिलाधीश श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी  का जिले के समस्त केमिस्ट परिवार की ओर से पुष्प  गुच्छ देकर संगठन की ओर से स्वागत किया गया।

तत्पश्चात संगठन की ओर से  पत्र (ज्ञापन) जिले में हो रही जांच एवं व्यापार में आ रही परेशानियों को लेकर दिया गया, एवं कई बिंदु पे मौखिक रूप से सकारात्मक चर्चा हुई। बलरामपुर कलेक्टर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक एवं प्रैक्टिस पे भी चर्चा एवं चिंता जाहिर की।



 जिलाधीश बलरामपुर ने संगठन को सहयोग करने का आश्वासन दिया और प्रतिनिधि मण्डल द्वारा भी उन्हें विश्वास दिलाया गया कि हमारा कोई भी साथी गलत कार्य नहीं करता है और कोई भी गलत कार्य में संलिप्त पाया जाता है,तो हम शासन को सहयोग करेंगे।और जरूरत पड़ी तो शासन संघ के पदाधिकारीगण को बुलाकर चर्चा कर सकती है,हम सदैव सहयोग करने को तैयार है।

आज जिलाधीश के स्वागत एवं ज्ञापन देने में संघ की ओर से संघ के संरक्षक- डॉ बी. एन. द्विवेदी , उपाध्यक्ष -  उमाशंकर मिश्रा , कोषाध्यक्ष -  नवीन गुप्ता ,सहसचिव - राकेश पाल ,जिले के केमिस्ट प्रताप नारायण सिंह ,डॉ हसन  एवं सचिव - द्वारिका नाथ पाण्डेय शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)