अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
विद्युत दरों में भारी वृद्धि के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया। विद्युत दरों में वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क्रमिक आंदोलन की घोषणा की है। इसी के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है।
घड़ी चौक पुतला दहन उपरांत कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में पांचवीं बार बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता, किसानों, व्यापारियों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का कार्य किया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में लगातार की गई वृद्धि जनविरोधी निर्णय है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने अबतक 1.30₹ प्रति यूनिट बिजली की दरों में वृद्धि की है। इस वृद्धि के बावजूद बिजली बिल हाफ योजना जैसी लोककल्याणकारी योजना को समाप्त कर आम जनता पर बोझ डाला गया। कीमतों में वृद्धि के बावजूद सरकार आमजन को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई में भी असफल रही।
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री श्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि एक ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार बिजली दरों में वृद्धि कर जनता की परेशानियों को और बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली दर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस क्रमिक आंदोलन के अगले चरण में 18 जून को पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। 18 जून को ही जिला कांग्रेस कमेटी नमना स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव भी करेगी, जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आज के पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत तिवारी, अशफाक अली,विनीत विशाल जायसवाल, सीमा सोनी, संध्या रवानी, दुर्गेश गुप्ता, जीवन यादव, गुरप्रीत सिद्धू, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, सतीश बारी,दिनेश शर्मा,अमित तिवारी राजा, गीता प्रजापति, गीता रजक, आशीष जायसवाल, शुभम जायसवाल, अमित सिंह, विकास केशरी, विकास शर्मा, आर. डी. एस चौहान, शिवप्रसाद अग्रहरि, दिलीप धर, काजू ख़ान, संदीप सिन्हा, मिथुन सिंह, केदार यादव, आशीष शील , तीरथ चौधरी, गंगा प्रसाद, वीरेंद्र सिन्हा, रोशन कन्नौजिया, नुज़हत फ़ातमा,शकीला सिद्दीकी, रूबी जैन, सरिता महंत, ममता सिंह, अंजू चन्द्रवाशा सिंह , अनुराधा सिंह, सपना सिन्हा, अनिता सिन्हा, अंकित जायसवाल, अमित वर्मा, अशोक अग्रवाल, रत्नेश कुमार, परवेज़ आलम, धनमीत सिंह छाबड़ा, अनिकेत, साहिल, रोहन, राहुल, आर्यमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।





