गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 16 वर्षीय किशोर की मौत, मचा भारी बवाल ,अस्पताल में फूटा नागरिकों का आक्रोश

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 16 वर्षीय किशोर की मौत, मचा भारी बवाल ,अस्पताल में फूटा नागरिकों का आक्रोश

samacharvani.com
0

  गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 16 वर्षीय किशोर की मौत, मचा भारी बवाल ,अस्पताल में फूटा नागरिकों का आक्रोश



अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

 बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल राजपुर महुआपारा के 16 वर्षीय किशोर की डीजे में डांस करते समय अचानक गिरकर मौत हो गई। वहीं एक महिला घटना की जानकारी के बाद गिरकर बेहोश हो गई जिन्हें आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार मृतक प्रवीण गुप्ता पिता विकास गुप्ता उर्फ विक्की निवासी महुआपारा आज गणपति विसर्जन में शामिल रहे। प्रवीण गुप्ता जुलूस के दौरान डीजे पर नृत्य कर रहा था, तभी वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के उपस्थित नहीं रहने , बदतमीजी करने और लेट लतीफी करने का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया।

मामले की जानकारी लगते ही एसडीएम देवेंद्र प्रधान और थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के साथ भारी संख्या में  पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ। मामले के बाद नगर में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

 राजपुर क्षेत्र में डीजे पर प्रतिबंध नहीं..

 बलरामपुर जिले में प्रशासन द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाने की खबरें आ रही थी। पिछले वर्ष भी उच्च न्यायालय के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था और विशेष अनुमति पर अत्यंत कम ध्वनि में डीजे चलाने की अनुमति भी दी जाती रही। इन दिनों ग्रामीण इलाकों में डीजे की धूम है और इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

 डीजे के तेज शोर में जहां बीमार और बुजुर्गों की स्थिति खराब हो रही है वहीं ध्वनि प्रदूषण के कारण नागरिकों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से कार्डियक अरेस्ट जैसी घटनाओं के बाद अब ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।राजपुर क्षेत्र में एक होनहार युवा के उसमें मौत ने लोगों को सिहरा दिया है।नागरिक राजपुर की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति आक्रोशित है, क्योंकि घटना के बाद बेहोश किशोर को अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर 20 मिनट लेट पहुंचे और कुछ डॉक्टरों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया ऐसी खबर आ रही है। राजपुर हॉस्पिटल में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह फेल हो जाने के कारण राजपुर में व्यापक असंतोष भी उभर रहा है।इसके साथ ही इस घटना के बाद राजपुर में दुख का माहौल है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)