बलरामपुर
(समाचारवाणी)
कुसमी के कोरंधा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम हंसपुर में अवैध बॉक्साइट उत्खनन और परिवहन की सूचना पर पहुंचे कुसमी एसडीएम तहसीलदार एवं स्थानीय युवकों द्वारा कथित रूप से कुछ ग्रामीणों से मारपीट करने के बाद एक ग्रामीण की मृत्यु होने के बाद एसडीएम कुसमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर राजपुर थाने में रखा गया, जहां से आज उन्हें देर शाम राजपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान राजपुर थाना एवं न्यायालय के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15फरवरी को देर शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम हंसपुर के जगल में हंसपुर के रहने वाले तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट की गई है जिन्हे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा थाना कोरंधा में मर्ग क्रमांक-02/2026 कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आहत, गवाहों एवं अन्य मौका साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि, कल 15 फरवरी को एसडीएम कुसमी करूण डहरिया के द्वारा अपने अन्य 03 साथियों के साथ देर शाम अवैध बाक्साइड उत्खनन पर कार्यवाही हेतु ग्राम हंसपुर जंगल के पास पहुंचे थे जहां इनके द्वारा इन तीन व्यक्तियों के साथ अवैध बाक्साईड उत्खनन का आरोप लगाकर इनके साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण राम उर्फ रामनरेश पिता रेगहा उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम हंसपुर, थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर की मृत्यु हो गई है। मामले की प्राथमिक विवेचना में आए साक्ष्यों के आधार आरोपी,. एसडीएम कुसमी श्री करूण डहरिया,. विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह,. मंजीत कुमार यादव,. सुदीप यादव, सभी जिला बलरामपुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 03/2026, धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस दर्ज कर चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर अभी राजपुर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा 15 फरवरी की रात में हंसपुर में अवैध बॉक्साइट परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़ा गया था घटना की सूचना मिलने पर कुसमी एसडीएम बिना सुरक्षा कर्मियों के कुछ स्थानीय लोगों के साथ वहां पर पहुंचे थे और कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर



