राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
राजपुर कुसमी मार्ग पर बूढ़ा बगीचा में बीती रात अज्ञात चोरों ने मुख्य मार्ग में खड़ी स्थानीय व्यवसायी श्रावण सोनी के एक वाहन क्रमांक सीजी 10 एफ 7263 को चोरी कर बर्तन सहित पर कर दिया लडुआ ग्राम के एक सीसीटीवी फुटेज में कार कुसमी की ओर जाते हुए दिखाई दे रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना 12:15 बजे की है।
बूढ़ा बगीचा में इससे पूर्व एक पिकप चोरी हो चुकी है जिसे चोरों ने कुछ भी मार्ग में डीजल खत्म होने के कारण लोधी नाला के पास छोड़ दिया था बूढ़ा बगीचा क्षेत्र में यह तीसरी वाहन चोरी का प्रयास है। और मध्य रात्रि में मुख्य मार्ग में चोरी की घटना ने नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ा दी है इसके साथ ही रात्रि में पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहा है।नागरिकों ने कहा है कि अति शीघ्र चोरों की पाटासेज की जानी चाहिए,और लगातार और रात्रि ग्रस्त, अपराध नियंत्रण की आवश्यकता है राजपुर पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
राजपुर के बूढ़ा बगीचा निवासी श्रवण सोनी प्रतिदिन अपनी कर में बर्तन और ज्वेलरी लेकर गांव-गांव बाजार करते थे,और रात्रि को बाजार से लौटकर अपने घर के सामने उन्होंने अपनी कर सामान सहित खड़ी की थी।अज्ञात युवकों द्वारा कर चोरी की घटना के बाद उन्हें पता चला और उन्होंने पुलिस को खबर किया। लडुआ मुख्य मार्ग में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कर तेज गति से कुसमी की ओर जाती हुई दिख रही है राजपुर नगर के आसपास के इलाकों में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है और लोगों ने इस पर तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग की है।
सीसीटीवी कैमरे में वाहन चोरी का फुटेज



