बलरामपुर जिले के सभी शिवालय, मंदिरों में गूंजा हर हर महादेव का उद्घोष : बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना

बलरामपुर जिले के सभी शिवालय, मंदिरों में गूंजा हर हर महादेव का उद्घोष : बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना

samacharvani.com
0

 




 बलरामपुर

 (समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के सभी शिवालय, शिव मंदिरों पर आज शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पूरा जिला शिव मय रहा।बलरामपुर जिले के तातापानी में शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं राजपुर के ओंकारेश्वर शिव मंदिर कोठी पत्थर में महाशिवरात्रि मेला में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल कोठी पत्थर में जेवर नदी के तट पर महाशिवरात्रि मेले में अखंड कीर्तन भंडारे के साथ जलाभिषेक किया गया।

 शंकरगढ़ स्थित हर्राटोली बेलसर शिव मंदिर में हर वर्ष की तरह महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने पहुंचे।वहीं शिवपुर शिव मंदिर में परसा पानी ध्वज पाठ में स्वयं प्रकट शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया।यहां प्राकृतिक रूप से प्रकट शिवलिंग पर क्षेत्र वासियों ने कांवर यात्रा कर जल चढ़ाया और महादेव की पूजा अर्चना की। इसी तरह भदार शिव मंदिर, सेवारी,गोपालपुर रेवतपुर बरियो ककना सहित आसपास के इलाकों में भगवान शिव के मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।

 रामानुजगंज शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन लाभ लिया और पूजा अर्चना की। हर्रा टोली बेलसर में स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर की व्यवस्था का संचालन किया समरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा द्वारा आज अंचल के कई शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया गया। रामानुजगंज में काशी से आए कलाकारों द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुत कर वातावरण शिव मय कर दिया।





 राजपुर के ओकरा में कोठी पत्थर स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला में आसपास के इलाकों से दर्शकों की श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और यहां कांवड़ यात्रा के साथ शिव भक्त बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने उमड़े।महाशिवरात्रि मेला आयोजन समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से दर्शन पूजन, भंडारा,प्रकाश,


पेयजल की व्यवस्था की जाती है।

  कोठी पत्थर स्थित पुरातात्विक स्थल पर शिवरात्रि मेला आयोजन समिति में महेंद्र अग्रवाल संरक्षक, कपिल देव कौशिक अध्यक्ष, दशरथ दास, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, सुरेंद्र शांडिल्य, रामलाल, शिवलाल मरावी,करीमचंद मुकेश गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, उमेश गुप्ता, भोला, दुर्योधन मरावी, लक्ष्मण टेकाम अर्जुन, शंकर अग्रवाल,  संजय गोयल राहुल,मुख्य यजमान मनोज बंसल शामिल रहे।









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)