बलरामपुर : वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का हुआ आगाज़

बलरामपुर : वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का हुआ आगाज़

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर

(समाचारवाणी)

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जारित लेत फलांग की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुर ब्लॉक के बरियों चारपारा में सभा आयोजित कर "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया गया, जिसमें नागरिकों को मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के मामलों से अवगत कराते हुए अभियान के समर्थन में शपथ पत्र भरवाए गए।



सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी जरिता लेत फलांग ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपाती रवैया अपनाने और भाजपा को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ही मकान नंबर पर सैकड़ों नाम दर्ज किए जा रहे हैं और एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग स्थानों पर शामिल किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के. पी. सिंहदेव, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह और आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामदेव राम ने किया।



शंकरगढ़ ब्लॉक से हुई फार्म जमा करने की शुरुआत

कार्यक्रम के तहत शंकरगढ़ से लगभग 1700 फार्म और जिलेभर से कुल 2000 फार्म भरकर प्रदेश सह प्रभारी को सौंपे गए। फलांग ने बताया कि सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर संभाग में बलरामपुर पहला जिला है, जहाँ से यह अभियान औपचारिक रूप से शुरू हुआ है।

कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए लेत फलांग ने कहा कि “यदि किसी को मंच या सम्मान नहीं मिलता तो घर बैठने से बेहतर है संगठन का हाथ थामकर अपनी नाराजगी दूर करें। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर हाथ एक-दूसरे का सहारा बने।”

कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी,रामदेव राम,अधिवक्ता सुनील सिंह,विष्णु सिंहदेव, विजय पैकरा, विवेक सिंहदेव, लालसाय मिंज, पूरनचंद्र जायसवाल, राम बिहारी यादव,बृजेश मिश्रा, विश्वास गुप्ता,राजेंद्र सोनी, राजेंद्र श्रीवास्तव हरि किशुन पैकरा, सुनील भगत, विजय कुमार,मोहमद नियाज़,नीरज अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)