बलरामपुर।बरियों
(समाचारवाणी)
बलरामपुर बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में बरियों चौकी के खुखरी ग्राम में अपनी बाडी में अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले व्यक्ति के खेत में दबिश देकर बरियों पुलिस द्वारा 112 गांजे के पौधे जप्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर शेष कार्यवाही की जा रही है।
जिला बलरामपुर अन्तर्गत (एनकॉर्ड ) नशीले पदार्थों की खेती करने, तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रत्येक माह पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है।
संयुक्त समन्वय बैठक में पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीमों को नशीले पदार्थों की खेती करने, तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरूद्ध भौतिक रूप से सत्यापन करनें, अपराधियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने तथा पोष्टर बैनर के माध्यम से आम जनता को व्यापक रूप से जागरूक करने हेतु निर्देर्शित किया गया है।
इसी तारतम्य में 3 अक्टूबर को करीब 10 बजे ग्राम खुखरी के हल्का पटवारी के द्वारा चौकी प्रभारी बरियों को मोबाईल के जरिये सूचना दिया गया कि ग्राम खुखरी रखैतपारा का फसल गिरदावरी के दौरान कबीर साय टेकाम के द्वारा अपने कब्जे की भूमि में स्थित सब्जी बाड़ी के बीच में में मादक पदार्य गांजा का पौधा लगाया है। सूचना पर चौकी प्रभारी बरियों के द्वारा तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को सूचित कर उनके दिशा-निर्देशन में आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं गिरफ्तारी हेतु मौके पर पुलिस टीम को खाना किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा सूचक के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान संदेही कबीर साय घर के बाहर उपस्थित मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम कबीर साय टेकाम पिता जट्टू, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम खुखरी, रखैतपारा, चौकी बरियों का होना बताया। कबीर साय को सूचक से प्राप्त सूचना से अवगत कराकर मादक पदार्थ गांजा की खेती करने के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपने घर के बाड़ी में सब्जी के फसल के बीच में मादक पदार्थ गांजा के पौधों की रोपण कर खेती करना कबूल किया। आरोपी कबीर साय टेकाम के बाड़ी की विधिवत तलाशी लेकर पंचनामा तैयार किया गया संदेही/आरोपी के कब्जे की बाड़ी में सब्जी फसल के बीच में लगाए गए मादक पदार्थ गांजा का छोटा बड़ा पौधा, डगाल, हरा पत्ता, तना सहित कुल 112 नग पौथा बरामद हुआ। गवाहों के समक्ष विधिवत पौधों की गिनती कराकर गिनती पंचनामा तैयार किया गया।
बरामद मादक पदार्थ गांजा के कुल 112 नग पौधों का वजन करीब 36 किलो 300 ग्राम, कीमती 3,50,000 रूपये (तीन लाख पचास हजार रूपये) को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी कबीर साय टेकाम निवासी खुखरी चौकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (b) (ii) C, 8 B का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध कमांक 248/2026 धारा 20 (b) (ii) C, 8 B एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। आरोपी कबीर साय टेकाम निवासी खुखरी चौकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



