विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ बलरामपुर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ बलरामपुर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

samacharvani.com
0





बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

विकसित भारत 2047 के निर्माण के संकल्प के साथ बुधवार को जिला मुख्यालय बलरामपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। हाई स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ हुई यात्रा मिशन चौक होते हुए चांदो चौक पर संपन्न हुई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से निकाली गई, जिसमें कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, स्वच्छता दीदियां, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। 



मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र-निर्माण के सामूहिक संकल्प की ज्योति है। उन्होंने स्मरण कराया कि 07 अक्टूबर 2001 को श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभाला था और तब से आज तक उनकी यात्रा इस बात का उदाहरण है कि राष्ट्र को लक्ष्य और सेवा को साधन बनाकर साधारण परिस्थितियों से भी असाधारण कार्य किए जा सकते हैं।



 मंत्री श्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंत्योदय को हर योजना के केंद्र में रखकर शासन को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई, आयुष्मान भारत से गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का भरोसा मिला और जन धन योजना ने करोड़ों लोगों को पहली बार बैंकिंग से जोड़ा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि से अन्नदाताओं को सीधी आर्थिक सहायता मिल रही है, जल जीवन मिशन से घर-घर नल से जल पहुंच रहा है तथा स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है। मुफ्त राशन, मुद्रा ऋण, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप जैसी पहलों ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई राह खोली है।





मंत्री श्री नेताम ने कहा कि बलरामपुर जिला भी







इन योजनाओं की सफलता का साक्षी है, जहां दूरस्थ वनांचलों तक पक्के आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन और बिजली की सुविधा पहुंची है। प्रधानमंत्री जनमन अभियान के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं पण्डो परिवारों तक मोबाइल मेडिकल यूनिट, आवास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना सरकार अकेले नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से साकार होगा, और गांव-गांव से निकल रही यात्राएं इसी जनभागीदारी का संदेश दे रही हैं।

सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में सेवा सेतु शिविर आयोजित कर एक ही स्थान पर लोगों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जो सरकार आपके द्वार की भावना को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि यह ज्योति सेवा, निष्ठा और राष्ट्र-संकल्प की पहचान है तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिला समूहों, सामाजिक संगठनों, पुलिस प्रशासन एवं अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। इसमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने, स्वच्छता और नशामुक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने, जरूरतमंदों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने तथा विकसित बलरामपुर से विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली गई।


@ Surendra 

(Samachar Vani news ambikapur )

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)