निर्धारित रूट पर बसें नहीं चलीं तो 22 तारीख को कांग्रेसी करेंगे चक्काजाम

निर्धारित रूट पर बसें नहीं चलीं तो 22 तारीख को कांग्रेसी करेंगे चक्काजाम

samacharvani.com
0


राजपुर होकर बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन



बलरामपुर।राजपुर

(समाचारवाणी) 

 रात्रिकालीन समय में अंबिकापुर से राजपुर होते हुए बलरामपुर, रामानुजगंज के रास्ते झारखंड और बिहार जाने वाली यात्री बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर अपने निर्धारित मार्ग से संचालित नहीं हो रही हैं। बसों के राजपुर होकर नहीं गुजरने और वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्धारित मार्ग पर यात्री बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही बसों का संचालन निर्धारित रूट से शुरू नहीं किया गया, तो आगामी 22 अक्टूबर को गांधी चौक, राजपुर में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



कांग्रेसियों का कहना है कि बसों के निर्धारित मार्ग से नहीं चलने के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राहुल गुप्ता, तेज प्रताप सिंह, संतोष दास, विकास यादव, अंकुर सोनी, विशवास गुप्ता, हसरत रजा, वकील अहमद, सलामन खान, हैदर अली और मोहसिन सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी बलरामपुर को भी प्रेषित किया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)