झींगों। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले में राजपुर ब्लॉक के झींगों में इस वर्ष दुर्गा महोत्सव के अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच, झींगों के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष ध्रुव सोनी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्राम में पहली बार रावण दहन का आयोजन होने से ग्रामीणों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा दुर्गा मंडप, झींगों से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते झींगों मिशन स्कूल चौक तक पहुँची। इसके बाद शोभायात्रा झींगों कर्रा डीएवी मोड़ तक गई और वहाँ से वापस लौटते हुए झींगों विकास पेट्रोल पंप के सामने स्थित शासकीय विद्यालय के मैदान में पहुँची।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में 35 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं में काफी उत्साह रहा। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता के इस आयोजन ने पूरे ग्राम में उत्सव का माहौल बना दिया।
मंच के पदाधिकारियों, समिति सदस्यों, युवाओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
हिंदू युवा एकता मंच, झींगों के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य में अध्यक्ष: ध्रुव सोनी,उपाध्यक्ष: अजीत यादव,सचिव: राम रोशन,कोषाध्यक्ष नितिन जायसवाल,समिति सदस्य: आशुतोष यादव, अनिल यादव, मुकेश यादव, आशीष जायसवाल, अंकित यादव, शुभम यादव, अमर गुप्ता, रवि गुप्ता, वीरेंद्र एक्का, आदित्य सोनी, शुभम गुप्ता, शुभम सोनी, आर्यन कुशवाहा, आर्यन एक्का, नीरज यादव, कार्तिक जायसवाल, आयुष सोनी, मुकेश सिंह, कृष्णा यादव, आशीष यादव एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हैं ।हिंदू युवा एकता मंच, झींगों ने समस्त नागरिकों का सहयोग हेतु अभिनन्दन किया है।






