राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
सेवा संकल्प सेतु जनसमस्या निवारण शिविर विकास खण्ड राजपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसागुड़ी के स्कूल प्रांगण मे शिविर का आयोजन हुआ।
इस शिविर में ग्राम पंचायत- परसागुडी, नरसिंहपुर, चिलमाकला, डीगनगर, अमन्ददी चन्द्रगढ़, करजी, उधवाळठरा को मिलाकर सेक्टर परसागुडी बनाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर मे मुख्य अतिथि सांसद सरगुजा चिंतामणि महाराज एवं शिविर की अध्यक्षता सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा ने की ।
अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष विनय भगत,उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष धरम सिंह , जिला पंचायत सदस्य रविप्रताप मराबी, उप सरपंच सतीश सिंह,जगवंशी यादव मण्डल अध्यक्ष, सरपंच सहित भाजपा पदाधिकारी ने शिविर में हिस्सा लिया।
सभी विभाग प्रमुख द्वारा लगाए स्टॉल का अतिथियों ने निरिक्षण किया। सांसद श्री चिन्तामणी महाराज के द्वारा अपने उद्बोधन में आवेदन के तत्काल निराकरण कसे हेतु सभी अधिकारीयों को निर्देशित किया गया, साथ ही ग्रामीण जनता से सवाद किया गया, जिसने उनकी समस्या, शिकायत जानी। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी से सीधा सवाद करते हुए एग्नीस्टेक जल्द पूर्ण एवं कसल में बीमारी लग रहेजिसके निराकरण करने के निर्देश दिए। PHE विभाग से सीधा सवार करते हुए जल जीवन मिशन एवं नल-जल योजना से जानकारी ली गई जिसमे 10 ग्राम पंचायत में पूर्ण रूप से चालु एवं 26 ग्राम में आंशिक रूप से चालू होने की जानकारी दी गई।
इन्होने खराब हैण्डपम्प सुधार करने के निर्देशित किया गया। विजली' विभाग से लो वोल्टेज में तत्काल निराकरण के अधिकारियों से सीधा सवाल करते हुए सिचाई हेतु किसाने ' के मांग आधार पर गेउर गागर एवं महान नदी मे विजली एवं खम्भा क विस्तार करने के निर्देशीत किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से विकासखण्ड समन्व्यक PMAY से सीधा सवाल कर सांसद द्वारा PMAY-G में स्वीकृत पूर्ण से हितग्राहियो की जानकारी लिया गया जिसमें जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शामिल किया गया।
राजस्व विभाग से- तहसीलदार से सीधा सवार करते हुए फौती नामांतरण जाती निवास एवं अन्य सभी समस्या को तत्बल निराकरण कसे हेतु सांसद एवं विधायक द्वारा निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा विधायक सामरी के द्वारा अपने उद्बोधन में सभी ग्राम वासियो को समस्या पंजीयन शाखा में अपने मांग समस्या से सम्बंधित आवेदन देक पंजीयन कराने हेतु निवेदन किया गयाc साथ ही महतारी चंदन में ekye को जल्द पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।स्मार्ट कार्ड, ऋण पुस्तिका , राशन कार्ड अन्य प्रकार के योजना का लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया गया। विधायक ने उपस्थित महिलाओं को शासन की योजनाओं से लाभ लेने के लिए आगे आने को प्रेरित किया। साथ ही विधायक द्वारा धान ख़रीद केंद्र जल्द शुरू काने एवं महतारी सदन परसागुडी में स्थापित किये जाने की घोषणा की गई।
शिविर में सभी विभाग प्रमुख द्वारा अपने-अपने विभाग में सोचालित योजना के सम्बंध में विस्तारित जानकारी प्रदान किया। इस शिविर में कुल 29 आवेदन प्राहा हुए है जिससे सभी २१ मांग के आवेदन है। अन्त में विभाग अरा सामग्री वितरण किया गया।
इस शिविर का संचालन सीईओ संजय दुबे द्वारा किया गया। स्थल पर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल के साथ सभी विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।













