अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का श्रवण किया गया लोकशक्ति के आराधना का कार्यक्रम प्रेरणादायक एवं संदेश वाहक रहा जिसमें स्वदेशी खेती, स्वच्छता,स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा आत्मनिर्भर भारत नेचुरल उत्पादन खादी उत्पादन अनेक विषयों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्व शुरू हुए। लोक शक्ति के आराध्ना का कार्यक्रम मन की बात के 139 संस्करण का श्रवण के माध्यम से देश वासियों को संदेश दिया।
जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत, सभपति हरमिंदर सिंह टिन्नी, प्रदेश वक्ता भाजपा संतोष दास, सत्कार अतिथि मनीष वर्मा और जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र "भारती" के उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
मन की बात श्रवण के उपरांत अतिथि महापौर मंजूषा भगत ने उपस्थित जानो को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के विजन में सभी व्यक्तियों का सहयोग माँगते हुए कहाँ की आप सभी के सहयोग से प्रधानमंत्री जी की कही बाते साकार हो कर मूर्त रूप लेंगी चाहे वे स्वच्छता का संदेश स्वदेशी खेती, स्थानीय कारीगरों के उत्पादन को बढ़ावा और खरीदी देश को स्वलम्बी बनाता है
सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कई बार अपने संदेश में हमारे प्रदेश और नगर स्वच्छता संबंधित कामकाज और अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों, युवाओं मातृ शक्तियों को भी प्रोत्साहन किया है जिससे अपने शहर को और अच्छे सामाजिक जनहित काम करनी की प्रेरणा मिली है
प्रदेश भाजपा के मीडिया मीडिया पैनिलिस्ट संतोष दास जी ने आने प्रधानमंत्री जी के ये मन की बात का ये कार्यक्रम को सुनने का हम सभी को इंतजार रहता जिस के माध्यम देश की प्रतिभाओं को जानने का मौका मिलता है
जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र गुप्त "भारती" ने अपने उद्बोधन में कहा के हमारा देश अनेक विवधताओं का देश है लेकिन प्रधानमंत्री मंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम पूरे देश को जोडने का कार्यक्रम है।
कार्यक्रम को नगरनिगम की पार्षद अनिता रविन्द्र गुप्त 'भारती' जिला महिला मोर्चा की मंत्री प्रियंका चौबे और कार्यक्रम में अभार प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी के कार्यकारिणी के सदस्य दीपक गर्ग ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सदस्य श्याम गुप्ता,नगर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती यादव,जितेन्द्र सिंह, अनिल तिवारी, जय सिंह, जगदीश जायसवाल,अन्यनुस तिर्की, संजय सोनकर,दिव्यंशु,हेमा कंसारी,ललिता दास, सवित्र राजवाड़े,सुषमा लकड़ा वृंदा रवि, रीना मौजूद रहे।













