जनपद पंचायत राजपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन

जनपद पंचायत राजपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन

samacharvani.com
0

 



राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

जनपद पंचायत राजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय दुबे की अध्यक्षता में  विबी -जी रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुआ।इसमें सभी सचिव एवं रोजगार सहायक के कार्य की समीक्षा बैठक जनपद राजपुर सभा कक्ष में आज 11  बजे से आयोजित की गई।



आज  जनपद पंचायत राजपुर के सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय कुमार दुबे  की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पी ओ (मनरेगा) एवं   सहायक विस्तार अधिकारी  के द्वारा योजनाओं,आवास प्रभारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अन्य विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक में सीईओ  संजय दुबे द्वारा सभी तकनीकी अमले एवं ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

समीक्षा बैठक एजेंडा में 

 वीबी-जीआरएएम-जी  के अंतर्गत लेबर टर्नआउट की विस्तृत समीक्षा की गई।बालिका शौचालय  निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा,जनमन आवास जो निरस्त है पैसा वापसी का लैटर  नंबर लेके आयेंगे,आवास जो निरस्त है भूमि विवाद है ऐसे आवास का प्रस्ताव देखा गया।⁠नवीन जनमन सर्वे आवास हेतु पहाड़ी कोरवा का दस्तावेज, ⁠अप्रारंभ आवास को प्रारम्भ करने के संबंध में 

प्रधानमंत्री आवास एवम् जनमन आवास योजना पूर्णता ⁠आवास जनमन जो प्रारंभ नहीं कर रहे है गबन या अन्य ऐसे हितग्राही जिनका RRC के लिए देना है उसका पंचनामा प्रस्ताव, मुख्यमंत्री आवास योजना, ⁠पीएम सूर्यघर का प्रपत्र में दस्तावेज,  ⁠पीएम जनमन के संबंध में,,एसबीएम  मे सामुदायिक शौचालय सोखता गद्दा ⁠व्यक्तिगत शौचालय की सीसीपेंशन की जानकारी kyc सत्यापन, ⁠निर्माण कार्य की सीसी साथ लाएंगे आँगन बाढ़ी आदि आदर्श योजना निर्माण कार्य 

,सभी पुराने निर्माण कार्य अन्य निर्माण कार्य की जानकारी CC जमा करने के संबंध में,  ⁠टैक्स पेयर की जानकारी,विबी -जी रामजी से वृक्षा रोपण हेतु प्रस्ताव   ब्लॉक प्लांटेशन,रोड साइड प्लानटेशन स्कूल बाउंड्री प्लांनटेशन का प्रस्ताव, जी रामजी से नवीन काम वोल्डर चेक कंटूर ट्रेंच गालीप्लग काम का प्रस्ताव , हमार सुघर छत्तीसगढ़ बेस लाइन सर्वे की प्रगति की समीक्षाकी गई।बैठक सभी शाखा प्रभारी सचिव, कररोपण अधिकारी सभी अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)