हाथियों से नुकसान का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्रों में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज का भ्रमण, ग्रामीणों को मिली राहत

हाथियों से नुकसान का जायजा लेने प्रभावित क्षेत्रों में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज का भ्रमण, ग्रामीणों को मिली राहत

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर।उदयपुर 

(समाचारवाणी) 

आज सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रामनगर अंतर्गत बेवरा पंडोपारा, फुनगी एवं हमेशपुर में हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का निरीक्षण किया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली, तथा हाथियों द्वारा धान की फसल एवं मकानों को पहुंचाए गए नुकसान का जायजा लिया। इन्होंने वन विभाग के द्वारा तत्काल मुआवजा प्रदान करने की बात कही और क्षेत्रवासियों से हाथियों से सुरक्षित रहने और सावधानी बरतने को लेकर चर्चा की। साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों से हाथियों से बचाव के प्रभावी उपायों पर भी विचार-विमर्श किया।



क्षेत्रवासियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 

 पगडंडियों पर पैदल चलकर किसने की खेतों का ज़ायजा लिया सांसद ने 

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आदिवासी किसानों के हाथियों से क्षतिग्रस्त फसल का अवलोकन करने के लिए पैदल कई किलोमीटर क्षेत्र भ्रमण किया, और गरीब किसानों से हाथियों से नुकसान सहित अन्य बुनियादी समस्याओं पर चर्चा कर जानकारी ली। और इन्होंने स्थल से ही मोबाइल पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे ग्राम वासियों को काफी राहत मिली।

किसानों को शीघ्र मिले क्षतिपूर्ति मुआवजा

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सरगुजा क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे  हाथी मानव संघर्ष के स्थाई समाधान की दिशा में विकल्पों पर वन अधिकारियों से सार्थक संवाद करते हुए सह अस्तित्व की भावनाओं के साथ हाथियों के प्राकृतिक रहवास में उनके अनुकूल आवश्यक संसाधन जताने तथा ग्राम वासियों को के जान माल की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए इन्होंने अति शीघ्र मुआवज़ा हेतु प्रकरण तैयार करने के लिए वन कर्मियों को निर्देशित किया।







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)