राजपुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को फाइनल मुकाबला ग्राम पंचायत झींगो में सेंट लैला राजपुर वर्सेस सेवारी के मध्य खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ,राजपुर जनपद के जनपद अध्यक्ष विनय भगत ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे ,भाजपा राजपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव , जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी,बबलू यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश यादव , सरपंच श्रीमती उषा किरण तिर्की,उपसरपंच श्रीमती आसमुनी,जिला मंत्री रितिक सिंह ,सुनील गुप्ता,अबित यादव उदय यादव,,सावंत त्रिपाठी रोशन गुप्ता एवं समस्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी ग्रामवासी एवं मंडल के खेल एवं कला प्रमुख ध्रुव सोनी और युवा मोर्चा की पूरी टीम उपस्थित रही।
जिसमें सेवारी और सेंट लैला राजपुर के बीच 1-1 गोल की बराबरी हुई, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट किया गया, जिसमें सेंट लैला राजपुर ने जीत हासिल की।विजेता को 31000 एवं ट्राफी उपविजेता को 21000 एवं ट्राफी प्रदान किया गया।








