राष्ट्रीय एकता दिवस पर सूरजपुर पुलिस ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी, सैकड़ों पुलिसकर्मी, छात्र एवं युवाओं ने लगाई एकता की दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सूरजपुर पुलिस ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी, सैकड़ों पुलिसकर्मी, छात्र एवं युवाओं ने लगाई एकता की दौड़

samacharvani.com
0





सूरजपुर।अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सूरजपुर पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देशानुसार आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा एवं ग्रामीणजन ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।



रन फॉर यूनिटी की शुरुआत भैयाथान रोड से हुई। दौड़ बाईपास रोड रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचकर वापस भैयाथान रोड पर समाप्त हुई। लगभग 5 किलोमीटर की इस दौड़ में सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं एवं आम नागरिकों में एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।





दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए त्रिभुवन सिंह ने प्रथम, इंदर प्रसाद ने द्वितीय तथा राधामनी मिंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, रक्षित निरीक्षक  अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, निरीक्षक मनोज नेताम, सूबेदार भारती देवांगन सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, युवा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देश की एकता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)