राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा ने राजपुर के गेउर नदी छठ घाट में छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण कर । इस दौरान घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दी, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विधायक ने आयोजन समिति सदस्यों से चर्चा कर छठ महापर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिया ।आयोजन समिति अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने तैयारी की जानकारी दी।
इस दौरान छत आयोजन समिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।




