सरगुजा के युवा कृषक 'मिलिंद राज सिंह' को उत्कृष्ट कृषि रत्न सम्मान..नई तकनीक से उन्नत खेती आधुनिक तरीके से करने की जुगत में लगे हैं,और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं..
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
27 अक्टूबर को पूर्व मंत्री एवं सांसद स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय जी की 88 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में राज्य के 25 उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। सरगुजा के युवा कृषक मिलिंद राज सिंह को आधुनिक एवं उन्नत खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय 'उत्कृष्ट कृषि रत्न सम्मान' से नवाजा गया।
आज का युवा जब AI के युग में इंस्टाग्राम, फेसबुक और रील्स बनाने में व्यस्त है, ऐसे समय में मिलिंद जैसे युवा नई तकनीक से उन्नत खेती आधुनिक तरीके से करने की जुगत में लगे हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। आधुनिक मशीनों की सहायता और एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर किसान उन्नत कृषि कर रहे हैं।
मिलिंद राज सिंह की उपलब्धियाँ :
मिलिंद राज सिंह युवा कृषक होने के साथ-साथ एक अच्छे शूटर भी हैं। मिलिंद ने इस वर्ष शूटर अचीवमेंट रिकॉर्ड प्राप्त किए हैं वह निम्नलिखित हैं -
1. नेशनल प्लेयर पीप सिंह (NSCC)
2. एस्पायरिंग शूटर ओपन साइट
3. एस्पायरिंग शूटर पीप साइट
4. दो बार स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप
5. एक बार स्टेट सिल्वर मेडलिस्ट स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप
शूटिंग ओपन स्टेट चैंपियनशिप में first आए हैं और अभी नेशनल खेलने जाएंगे ।
इस प्रकार युवा मिलिंद सरगुजा का नाम रोशन कर रहे हैं। मिलिंद को सम्मान प्राप्ति से अन्य युवाओं में भी हर्ष व्याप्त है।



