अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
नगर निगम अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी के मार्गदर्शन व निर्देश पर निगम आयुक्त विनय अग्रवाल द्वारा बाजार विभाग की सलाहकार समिति की बैठक आहूत कराई गई।
बैठक में प्रमुख एजेंडो पर सदस्यो द्वारा चर्चा कर निर्णय लिए गए। बाजार विभाग के प्रभारी होने के नाते पार्षद अनिता रविंद्र भारती द्वारा वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन में संचालित ठेले व्यसाइयो द्वारा नियमों का पालन कराने और वेंडर एरिया जो नगर की स्वच्छता,सुंदरता और सुरक्षा में अहम भूमिका रखता है उन मापदंडों को पूर्णत लागू कराने के साथ ही वेंडिंग एरिया मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की योजनाओं का कैप के माध्यम से लाभ नगर निगम में अलग से वेन्टर के समस्याओं के आवेदन पर त्वरित निवारण हेतु एकल खिड़की की व्यवस्था उपलब्ध करना शामिल हैं।साथ ही अन्य सदस्यों के द्वारा अन्य विषयों को लाकर चर्चा की गई जो जिसमे प्रमुख रूप से...
1.पंजीकृत और वेंडर नियमों का पालन करने ठेले व्यसाइयो के किये निगम में अलग से त्वरित समस्या निवारण एकल खिड़की की स्थापना।
2.वेन्टर व्यवसाइयो के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का जैसे श्रमिक पंजीयन, स्वस्थ बीमा, दुर्घटना बीमा का व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन
3. बेंडिंग जोन और नो बेंडिंग जोन का पूर्णता पालन करवाना।
4.वेंडिंग जोन को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाय,जँहा पर रेगुलर सफाई, पानी,बिजली,और पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराना
5.नगर के वेंडिंग एरिया को और सरलीकरण बनाने की दृष्टि से जोन में विभाजन हो और नए बेंडिंग एरिया का चिन्हांकन करना
6.नियमो का पालन करने वाले और वेंडर जोन में लगने वाले स्थाई और चलित ठेले गुमटियों की संख्या की गणना और उन्हें परिचय पत्र उपलब्ध करना और सब्जी बाजारों में स्थाई और अस्थायी बैठने वालों की गणना।
साथ ही नो वेंडिंग जोन में चलित और स्थाई व तंबू बना कर और जमीन में दुकान लगाने वालों की गणना करवाना।
7.सभी पंजीकृत और स्थाई वेंडर को शुल्क इंट्री पुस्तिका उपलब्ध कराना।
शुक्ल वसूली सभी रसीद में नगर निगम की सील (पैड )की अनिवार्यता और बेदखली शुल्क वसूलने वाले को परिचय पत्र उपलब्ध कराना।
8.समय-समय पर पूरे शहर में निगम के माध्यम से वेंडिंग जोन और नो वेंडिंग जोन की सूचना का प्रचार।
9.नो वेंडिंग जोन और यातायात जाम वालो जगह में स्थाई रूप से चलित ठेला को एक स्थान में रखने पर रोक व उन्हें व्यवस्थित कर अन्य स्थान उपलब्ध कराना जैसेकला केंद्र के सामने, सर्किट हाउस के सामने,आकाशवाणी के सामने,उर्सुलाइन के सामने, सदर रोड़ गुदरी बाजार चौक व चौपाटी और जैन मंदिर,दुर्गा बाड़ी पूरा बस डिपो अस्पताल प्रमुख है ऐसे अन्य स्थान को भी चिन्हित करना साथ हीचौपाटी में आबंटित दुकानदारों को ही रहने की अनुमति हो।
10. कला केंद्र आबंटन की प्रक्रिया पर पारदर्शिता रखी जाए
11. भगवानपुर में बन रहे नए बाजार को सुविधा युक्त औऱ व्यवस्थित कर सर्वसम्मति सहमति बनाकर आबंटन और व्यस्थापन कि प्रक्रिया एक निचित समय अवधि में पूर्ण करना
12. प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास बनी पौनी पसारी योजना के अंतर्गत बनी दुकानों पर चर्चा
13. प्रत्येक बैठक में सलाहकार समिति के बैठक में जनप्रतिनिधियों या एल्डरमैन या सामाजिक कार्यकर्ता या गणमान्य नागरिक को सत्कार अतिथि के रूप में शामिल करना
14. निगम की उड़न दस्ता टीम द्वारा कम से कम तीन बार नो वेंडिंग एरिया का निरिक्षण कर नियमो का पालन न करने पर कार्यवाही एवं सभी विषयों पर सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से दीपावली और छठ पूजा के बाद पूरी तरह से लागू करवाने की सलाहकार समिति ने सुझावों को दिया।
बाजार विभाग के सलाहकार समिति में मुख्य रूप से पार्षद शैलेश सिंह सिंह,अशोक सोनवानी,विमला सोनी, जे कुजूर,सालेम केरकेट्टा,बाजार विभाग के प्रभारी अमरेश सिंह,शशांक दुबे,अखिलेश पांडे, राजा सिद्धार्थ शर्मा,शैलेंद्र उपाध्याय चंदन यादव और निगम के अन्य कर्मचारीगण एवं प्रभारी बाजार विभाग,अनिता रविंद्र गुप्त भारती मौजूद रहीं।




