गौमाता हमारे जीवन और संस्कृति की आधारशिला हैं : उनके संरक्षण से ही समृद्धि, शांति और सकारात्मकता का होगा संचार

गौमाता हमारे जीवन और संस्कृति की आधारशिला हैं : उनके संरक्षण से ही समृद्धि, शांति और सकारात्मकता का होगा संचार

samacharvani.com
0





बलरामपुर

(समाचारवाणी)

विकासखण्ड राजपुर के ग्राम बासेंन में स्थित रक्षा गौ सेवा आश्रम में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर  अतिथियों ने गौ माता का पूजन-अर्चन कर सभी श्रद्धालुओं को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

 अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज और सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने गोपाष्टमी पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनायें देते हुए गौ रक्षा के साथ गौशालाओं के माध्यम से पुरातन भारतीय संस्कृति, परम्परा को पुर्नजीवित कर, आदर्श ग्राम स्वस्थ जीवन हेतु गौपालन हेतु प्रेरित किया।

 तीनों अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पवित्र पर्व हमें गौ माता के प्रति सम्मान, सेवा और संरक्षण की भावना को जागृत करता है।गौमाता हमारे जीवन और संस्कृति की आधारशिला हैं — उनके संरक्षण से ही समृद्धि, शांति और सकारात्मकता का संचार होगा।

प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को गोपाष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपनी परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की।

 सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने सर्व यादव समाज के सदस्यों को गोपाष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की।








 कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस सोसाइटी जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनों को उनकी पहल पर बधाई देते हुए गायों के संरक्षण संवर्धन और स्वस्थ जीवन में गौ माता के योगदान को रेखांकित कर प्राचीन परंपरा को निभाने पर जोर दिया.  जिला महामंत्री नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह,  ने भी उपस्थित समुदाय को गोपाष्टमी की शुभकामनायें दीं।

बलरामपुर जिले के  राजपुर ब्लॉक के बासेन स्थित रक्षा गौ सेवा आश्रम बासेन में सर्व यादव समाज के द्वारा गौपाष्टमी के अवसर पर सामाजिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।

      इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के सुरेन्द्र पंथी के द्वारा कराह पुजा किया गया,जिसमें खौलता हुआ दूध से स्नान व अपने दिव्य मंत्र के द्वारा अग्नि प्रज्वलित कराकर पूरी क्षेत्रवासियों का मनमोह लिया। रक्षा वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित गौपाष्टमी पूजा में गौ माता को फूलमाला पहनाकर पूजा अर्चना कर उन्हें गुड़ चना फल खिलाया गया।

    इस अवसर पर सुरेंद्र पंथी एवं उनके साथ आए उनके पहलवानों ने विभिन्न कर्तब दिखाए। पहलवानों ने अपने कंधे पर कई लोगों को एक साथ उठाना और मोटरसाइकिल को अपने कंधों पर उठाकर घूमने जैसे करतब दिखाये जिससे वहां उपस्थित जन मंत्र मुग्ध हो गए और पुरस्कृत किया गया।

   सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा,

जिला अध्यक्ष रेड क्रास सोसाईटी ओमप्रकाश जायसवाल,प्रदेश मंत्री  शिवनाथ यादव, संभागीय अध्यक्ष सर्व यादव समाज देव नारायण यादव, , भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह,विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल,  भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी,जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज हरि प्रसाद यादव भानु दीक्षित,ब्लाक अध्यक्ष सर्व यादव समाज संजय यादव, संयोजक सुरेंद्र यादव सहित भारी संख्या में यादव समाज के सदस्य एवँ ग्रामीणजन उपस्थित थे।








एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)