अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
राजपुर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित विकास खंड स्तरीय करमा महोत्सव में राजपुर विकासखंड के दूरदराज अंचल से आए लोक नर्तकों ने अपने कला प्रदर्शन से मनोहारी छटा बिखेरी और दर्शकों को अपने आकर्षक नृत्य गीत परिधान से मंत्र मुग्ध कर दिया.
करमा महोत्सव में जहां करमा,सैला नृत्य की प्रस्तुति हुई वहीं पर पहाड़ी कोरबा कोडाकू समुदाय द्वारा किए जाने वाले नृत्य सोंदो की भी प्रस्तुति हुई.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.
विधायक ने कहा कि गाँव-गाँव में विकास की गूँज, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम है.आज राजपुर में विकासखण्ड स्तरीय करमा उत्सव में शामिल होकर गर्वित हैं.सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लोक संस्कृति और विरासत को सुरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए जिससे लोक कला संस्कृति के विकास के साथ सामाजिक एकता और सामूहिक विकास की परिकल्पना के बीच अपनी संस्कृति को सुरक्षित किया जा सके.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि कर्मा उत्सव हमारी परंपरा की आत्मा है, जो समाज में एकता, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है. जब लोग अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहते हैं, तभी वास्तविक ग्राम विकास संभव है. कर्मा पर्व केवल नृत्य-गीत का आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता, हमारी परंपरा और हमारे समाज की आत्मा का प्रतीक है.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण एवं ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है.
विधायक ने किया विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित
निर्णायक मंडल द्वारा ओकरा टीम को प्रथम एवं डकवा टीम को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। दोनों टीमों ने कर्मा नृत्य किया गया विजेता टीम ओकरा और डकवा को सामरी विधायक ने अपनी ओर से 22 टीमों को नगद राशि एवं आयोजन समिति जनपद सीईओ के द्वारा पहला टीम ओकरा को 3100 रुपए और टीम डकवा को 2100 रुपए के अलावा प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपए नगद प्रदान किया। विजेता और उपविजेता टीम को पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर देकर सम्मानित किया.उपविजेता टीम डकवा दोनों टीम जिला स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
इस दौरान राजपुर ब्लॉक के 22 लोक नृत्य दलों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुति दी. पुरस्कार में वाद्य यंत्र भी दिया गया. विजेता नर्तक दलों को जिला और राज्य स्तर पर भेजा जाएगा. कार्यक्रम का संयोजन मुख्य पालन अधिकारी संजय दुबे ने किया. कार्यक्रम को अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी संबोधित किया,और सभी नर्तक दलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी.
विकासखण्ड स्तरीय करमा उत्सव के अवसर पर विभिन्न ग्रामों की दलों द्वारा पारंपरिक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं,जिन्होंने समूचे परिसर को लोकसंस्कृति की रंगीन छटा से भर दिया.करमा उत्सव ने दिखाया कि जब समाज एकजुट होता है,तो विकास केवल योजना नहीं, बल्कि एक जनांदोलन बन जाता है.यह आयोजन समर्पण, सहयोग और प्रगति की मिसाल बना, स्वावलंबन, सहयोग और समृद्धि की राह पर बढ़ते नए छत्तीसगढ़ के कई रंग दिखे.
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव , जिला महामंत्री संजय सिंह , गौरी शंकर अग्रवाल , भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी , जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, जनपद अध्यक्ष विनय भगत , उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, जिला सदस्य रवि मरावी, जगवंशी यादव, अनिल दुबे, मनोज बंसल, संतोष पाण्डेय, संतोष तिवारी , उदय यादव, अनिल तिवारी,बबलू यादव, पार्षद श्रीमती भगवती भगत , अंजू भगत ,शुभम सोनी, योगेश यादव, प्रशांत सिंह,सहित जनपद सीईओ संजय दुबे, बीईओ. अरविन्द गुप्ता,श्याम लाल गुप्ता, फूलमोहन राम, शोभना,कृष्णनंद तिवारी सहित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्याओं में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.
(Samachar vani news, ambikapur)














