बलरामपुर
(समाचारवाणी)
संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो..
प्रेरणा गीत के साथ मुख्य मार्ग बलरामपुर में विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के विराट पथ संचलन में बड़ी संख्या में इलाके से स्वयंसेवक शामिल हुए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में संघ सहस्राब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। विजयदशमी उत्सव के अवसर पर बलरामपुर जिला मुख्यालय में पथ संचलन का अद्भुत दृश्य सामने था।सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा सहित महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
संघ का यह संचलन उस साधना का प्रत्यक्ष रूप है, जिसमें सेवा ही धर्म और राष्ट्र ही परम आराध्य है। इस दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने राष्ट्रहित सर्वोपरि,देशप्रेम,समाज कल्याण के भावनाओं के साथ अपने ओजस्वी उद्बोधन में सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन और देश प्रेम हेतु प्रेरित किया। आरएसएस. के इस पथ संचलन में जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, धीरज सिंह देव सहित वरिष्ठ भाजपा नेता,कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
![]() |
(Samachar vani news, ambikapur) |








