2 करोड़ लागत के उलिया जलाशय जीर्णोद्धार का भूमि पूजन किया सामरी विधायक ने

2 करोड़ लागत के उलिया जलाशय जीर्णोद्धार का भूमि पूजन किया सामरी विधायक ने

samacharvani.com
0


बलरामपुर

(समाचारवाणी)

 राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत उलिया में 2 करोड़ से अधिक लागत के जल संसाधन विभाग के उलिया जलाशय जीणोद्धार  कार्य का भूमि पूजन करते हुए सामरी विधायक ने क्षेत्रवासी किसानों को सिंचाई सुविधा हेतु शुभकामनाएं दी।

विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने आज उलिया ग्राम के जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पुजन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजापुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष विनय भगत ने भी आम जनों को संबोधित किया।इन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों की सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी।



 सामरी विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि  इस जलाशय से उलिया ग्राम पंचायत के आस -पास के 4-5 गांवों का सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगा। यह कार्य- 2.26 करोड़ का कार्य स्वीकृत हुआ है, जिसे जल संसाधन विभाग द्वारा पूर्ण कराया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, पंच, आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने जल संसाधन विभाग के इस उलिया जलाशय जीर्णोद्धार कार्य पर हर्ष व्यक्त किया ।

 सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने ग्रामीण किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्य



मंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आम जनता और गरीब किसानों के समृद्धि और खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं। किसानों के खेतों में बारहमासी सिंचाई सुविधा के लिए सामरी विधायक ने कहा कि वह इलाके में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ लंबित सिंचाई परियोजनाओं और छोटे,मध्यम सिंचाई सुविधाओं के  बढ़ाने के साथ मरम्मत पर ध्यान देगी और लगातार किसानों के फसलों के लिए पानी सिंचाई सुविधा सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए वह लगातार प्रयास कर रही हैं।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)