बिलासपुर में गंभीर रेल हादसे में 6 यात्रियों की मौत 16 यात्री घायल,, राहत बचाव कार्य जारी

बिलासपुर में गंभीर रेल हादसे में 6 यात्रियों की मौत 16 यात्री घायल,, राहत बचाव कार्य जारी

samacharvani.com
0




अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

 बिलासपुर के पास एक गंभीर रेल हादसे में हावड़ा रूट की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की सीधी टक्कर हो गई जिससे छह यात्रियों की घटना स्थल पर मौत हो गई और बड़ी संख्या में घायल यात्रियों को गहन चिकित्सा में रखा गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर कलेक्टर से फोन पर जानकारी ली और घायलों सहित यात्रियों की चिकित्सा सुविधा के त्वरित उपाय करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे द्वारा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं,और रेल मंत्री ने मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जा रही है. लाल खदान क्षेत्र में हुए इस दुखद घटना में चीख पुकार के साथ अफरा तफरी मची रही,और स्थानीय प्रशासन,बिलासपुर रेलवे प्रबंधन , पुलिस ने नागरिकों के सहयोग से यात्रियों की चिकित्सा और राहत बचाव कार्य में सहयोग किया.



दिल दहलाने वाला हादसा..

बिलासपुर रेलवे डिवीजन अंतर्गत लालखदान क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे एक दिल दहला देने वाला ट्रेन हादसा हो गया। जहां हावड़ा रूट पर चल रही एक पैसेंजर मेमू ट्रेन का एक डिब्बा अचानक मालगाड़ी से आमने-सामने टकरा गया. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेमू ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हादसा बिलासपुर स्टेशन से महज कुछ किलोमीटर दूर लालखदान के पास हुआ.


कैसे हुई दुर्घटना..

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेमू ट्रेन हावड़ा की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मेमू ट्रेन का आगे का डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मालगाड़ी के इंजन में भी गंभीर नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद यात्रियों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें और धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। कई यात्री डिब्बों में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मियों ने किसी तरह बाहर निकाला।रेलवे प्रशासन ने तुरंत हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमों को रवाना कर दिया।




 रेलवे ने भेजे आवश्यक संसाधन, आपात राहत कार्य ज़ारी..

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। बिलासपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की देखभाल कर रही है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि परिजन अपने यात्रियों की जानकारी प्राप्त कर सकें. इसके अलावा, एनडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम्स मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई हैं। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत के लिए क्रेन और मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हादसे के कारण हावड़ा रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ को वैकल्पिक रूटों से डायवर्ट किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट या ऐप चेक करने की अपील की है। प्रारंभिक जांच में सिग्नल फेलियर या मानवीय भूल को हादसे का कारण माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी गठित की गई है। रेल मंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है।

दुर्घटना के बाद अफरातफरी और बचाव, राहत कार्य के कुछ वीडियो..






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)