कुसमी (बलरामपुर)
समाचारवाणी
बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे जेसीबी ऑपरेटर द्वारा गज़ाधरपुर कैंप से एक महिला को अपने जाल में फंसा कर 72 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है।आरोपी खुद को डीएसपी की नौकरी करने का झांसा देकर, समरी पाठ के कंजिया निवासी भोली भाली युवती को जाल में फंसा कर बच्चों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी की। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा टीम गठित कर कुसमी पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को सीधी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर, पीड़िता के बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 7200000/- (बहत्तर लाख रूपये) की ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी आरोपी संतोष कुमार पटेल को मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी संतोष कुमार पटेल,पिता रविनाथ पटेल उम्र 29 वर्ष सा० पड़खुरी पचोखर थाना चुरहट जिला सीथी मध्यप्रदेश जो वर्ष 2016 में ए. साई कंपनी के द्वारा सामरी, जलजली एवं श्रीकोट के पेटी में रोड निर्माण का काम लिया था जिसका रोड निर्माण का काम चल रहा था। ए.साई कंपनी में आरोपी जे.सी.बी. ऑपरेटर का काम करता था। वर्ष 2016-2017 में जब सामरी जलजली रोड बन रहा था उस समय ए. साई. कपनी को कैंप कुसमी सामरी रोड में ग्राम गजाधरपुर के पास लगा था। वही पर कैंप लगा कर सभी ड्राईवर हेल्फर लोग रहते थे।
कैंप से लगा हुआ जंगल में ग्राम कंजिया निवासी ललकी बाई बकरी चराने आती थी। उसी समय सन् 2016-2017 जान पहचान हुआ। तब आरोपी संतोष कुमार पटेल अपना मोबाइल नंबर 9302084236 ललकी बाई को दिया था और ललकी बाई का मोबाइल नंबर-6260528735 में बातचीत करता था। प्रार्थिया ललकी बाई से बात करते करते अपने विश्वास में बातचीत करते रहता था। सामरी, जलजली एवं श्रीकोट रोड निर्माण कार्य के दौरान सन् 2016 से 2021 तक आरोपी संतोष कुमार पटेल जे. सी. बी. ऑपरेटर का
काम किया। उसके बाद अपने घर ग्राम पड़खुडी चला गया।
घर जाने के बाद आरोपी ललकी बाई को बोला कि मेरा म.प्र. पुलिस में डी.एस.पी का नौकरी लग गया है। तुम्हारा दोनों बच्चों का पुलिस में अच्छे पद पर नौकरी लगा दूंगा पर पैसा लगेगा। मेरा भी पैसा देकर नौकरी लगवाया हूं। झूठ बोलकर आरोपी के द्वारा प्रार्थिया ललकी बाई को अपने यूनियन बैंक के खाता क्रमांक 396202010055766 में उसके खाता नंबर से एवं आरोपी के संतोष कुमार पटेल अपने मोबाइल नंबर 9302084236 में फोन पे के माध्यम से वर्ष 2018 से वर्ष 2025 तक विभिन्न किस्तों में झूठ बोलकर ललकी बाई के बच्चों को नौकरी लगवाने एव पत्नी का तबियत, कभी बहन का तबियत खराब है बोलकर रूपये पैसे की माग कर कुल 7200000/- रूपये की ठगी किया गया है। मामले में थाना कुसमी को शिकायत प्राप्त होने पर थाना कुसमी में धारा 318(2),319(2),336(3),340 बी. एन एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना कार्यवही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री ईम्मानुएल लकडा अनुभाग कुसमी के कुशल मार्गदर्शन में थाना कुसमी से टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मध्यप्रदेश रवाना किया गया। टेक्निकल जानकारी के आधार पर आरोपी संतोष कुमार पटेल पिता रविनाथ पटेल उम्र 29 वर्ष सा० पड़खुरी पचोखर थाना चुरहट जिला सीथी मध्यप्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उनि. विरासत कुजूर, स.उनि रमेश तिवारी, सउनि दीपक बड़ा, आर क्रमांक- 598 धीरेन्द्र चंदेल का सराहनीय योगदान रहा है।



