अंबिकापुर में अधिवक्ता परिवार के साथ मारपीट पर बलरामपुर ब्राह्मण समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

अंबिकापुर में अधिवक्ता परिवार के साथ मारपीट पर बलरामपुर ब्राह्मण समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

samacharvani.com
0




बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

सर्व ब्राह्मण सभा जिला ग्राम बलरामपुर इकाई द्वारा आज आईजी सरगुजा के नाम राजपुर थाने में ज्ञापन सौंप कर अंबिकापुर में सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेश तिवारी एवं उनके परिवार के साथ गंभीर संघातक हमला करने और मारपीट करने की घटना पर दोषी प्रधान आरक्षक एवं उसके साथियों पर कठोर कार्रवाई करने के साथ पुलिसकर्मी संतोष कश्यप को सेवा से बर्खास्त करने की मांग और अन्य को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

आज सर्व ब्राह्मण समाज जिला बलरामपुर के अध्यक्ष डॉक्टर बी एन द्विवेदी और संरक्षक राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आईजी सरगुजा के साथ प्रदेश के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा एवं डीजीपी पुलिस श्री अरुण देव गौतम के नाम ज्ञापन प्रेषित कर मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए सस्पेंड पुलिस कर्मी को सेवा से बर्खास्त करने का आग्रह किया है।अपने ज्ञापन में इन्होंने कहा है कि पुलिस का काम अपराधियों से समाज की रक्षा करना है और जो अपने सेवा में आने पर निष्पक्ष रूप से कानून का पालन और अपराधियों से समाज की रक्षा का शपथ लेता है।पुलिसकर्मी द्वारा कुछ गुंडो की मदद से शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता उनकी पत्नी और इंजीनियर पुत्र पर जान मारने की नीयत से प्राण घातक हमला करने की घटना असामान्य है,और इससे समाज में भय और असुरक्षा की भावना पनप रही है ।पुलिस महकमें में अपराधियों से गठजोड़ और सामान्य नागरिकों को प्रताड़ित करने,उन पर हमला करने की घटना आश्चर्यजनक है,और पुलिस के भूमिका पर सवालिया निशान है।

बलरामपुर जिला के प्रतिनिधि मंडल ने अंबिकापुर में अधिवक्ता के साथ अमानुषिक मारपीट की घटना का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। आज ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष डॉ बी एन द्विवेदी के साथ संरक्षक राजेंद्र तिवारी सत्येंद्र पांडे,अधिवक्ता उमेश ओझा सचिव, स्वतंत्र मिश्रा अधिवक्ता,विद्यानंद दुबे, मानु चौबे एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)