अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
"समभाव महिला मंच" के झिलमिल रौशनी ग्रुप द्वारा स्थानीय हॉटल फील आनंदम में मंच की संयोजिका व संरक्षिका सुश्री वंदना दत्ता की अध्यक्षता में दिवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समभाव महिला मंच की सभी सदस्य शामिल हुईं।
ज्ञात हो कि समभाव महिला मंच सभी समाज की बहनों का एक साझा मंच है जिसमें सभी महिलाएं मिलजुल कर सालभर कई तरह के सामाजिक सेवा कार्यों के अतिरिक्त विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं।
इसी क्रम में दिनांक 4 नवंबर को मंच के झिलमिल ग्रुप के सदस्यों द्वारा जगमग दीये और रंगोली सजाकर दिवाली मिलन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में सेवा कार्य भी किया गया जिसके अंतर्गत नगर निगम में कार्यरत कुछ स्वच्छता दीदियों को दिवाली के मौक़े पर साड़ी उपहार स्वरूप दी गई।स्वछता दीदी प्रमुख शशि सिन्हा ने सभभाव को धन्यवद दिया और शहर को स्वच्छ बनाने में सबके सहयोग का अनुरोध किया। उपस्थित सभी स्वच्छता दीदियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।
विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत झिलमिल ग्रुप की सदस्यों द्वारा ग्रुप की संयोजिका वंदना दीदी का सम्मान किया गया और दीपावली की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। क्योंकि ये सर्व धर्म का ग्रुप है,तो सभी धर्म के लोग एक दूसरे को अपनी परंपराओं से अवगत कराते हैं जिससे सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध होती है।इस भव्य कार्यक्रम में मुक्ता गुप्ता,वसुधा तिवारी और मंजू जायसवाल के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में गीत संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं।साथ ही 14 साल तक श्री राम के वनवास पर आधारित 14 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी स्मिता तिवारी और मुक्ता गुप्ता द्वारा करवाई गई जिसके बाद सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम का सफ़ल संचालन सुमिता पांडेय ने किया।
विगत दिनों समभाव द्वारा करवाचौथ पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।
इस आयोजन में ग्रुप 3 से नमिता चावला, नीलू ,मधु चौदहा, मंजु जयसवाल, सोनी सिन्हा, मुक्ता गुप्ता,स्मिता तिवारी, जया तिवारी, संतोष पांडेय,रिया तिवारी, सीता शर्मा,वसुधा तिवारी,
नीलिमा मिश्रा,डॉ शबनम ख़ानम,सुमिता पांडेय,अनुभा डबराल, नुजहत फातिमा, रीना पॉल, लिली बसु, आतिशी,अफसाना बेगम, गायत्री सिन्हा, शालू अग्रवाल,पूनम टोप्पो, चीना केसरी,अमरजीत कौर,श्रधा खेरपांडे,शिरीन परवीन,आयशा अहमद और रूबी सिद्दकी के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग सराहनीय रहे। इस अवसर पर समभाव की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं ।
(Samachar vani news,ambikapur)
(Editor -Sushmasurendra tiwari)






