अटल परिसर में भारत रत्न अटलजी के प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण किया सांसद, विधायक ने

अटल परिसर में भारत रत्न अटलजी के प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण किया सांसद, विधायक ने

samacharvani.com
0

 




बलरामपुर

(समाचारवाणी)

आज नगर पंचायत राजपुर के अटल परिसर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 



विचारों,आदर्श को रेखांकित करते हुए उनका अनुसरण करने का संकल्प लिया।इस अवसर












पर प्रमुख वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जीवन मूल्यों को स्मरण करते हुए राजनीतिक सुचिता,आदर्श व्यवहार और उनके जन हितैषी कार्यकाल को स्मरण करते हुए,राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ विकास के विविध आयामों को सामने रखा।

 मन्त्रोंचार के साथ और विधिवत पूजा अर्चना के साथ अटल परिसर में आज  19 लख रुपए के लागत से नगर पंचायत द्वारा बनाए गए अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। राजपुर के वार्ड क्रमांक 6 में बनाए गए अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें याद किया गया।

 नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित अटल परिसर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण बड़े ही गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वाजपेयी जी ने देश को नई दिशा दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी विकसित भारत के सपने को साकार करने में लगे हैं। उन्होंने अटल जी को जन-जन के नेता और भारत की सशक्त आवाज बताया।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्श, उनके विचार और राष्ट्रहित में किए गए उनके कार्य हमेशा जनसेवा के मार्ग पर प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक ने आम जनों को भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़कर शासकीय योजनाओं से लाभ लेने को प्रेरित करते हुए जन समस्याओं के लिए पहल करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में  नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संजय सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष धर्म सिंह मरावी, नगर पालिका बलरामपुर अध्यक्ष लोधीराम, जनपद पंचायत के अध्यक्ष  विनय भगत, भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी,नगर पंचायत के पार्षद गण,प्रदीप जायसवाल, राजन त्रिपाठी, बदरू गुप्ता, शुभम सोनी, मनोज बंसल, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण, राजपुर के एसडीएम देवेंद्र प्रधान, तहसीलदार, नगर पंचायत के सीएमओ रविन्द्र लाल तथा नगर के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)