शंकरगढ़ (बलरामपुर)
समाचारवाणी न्यूज़
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ से इस वक्त दिलदहलाने वाली खबर सामने आ रही है,दरअसल एक पिता ने अपने 4 साल के बच्चे का धारदार हथियार से सर धड़ से अलग कर दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की देर रात एक पिता ने अपने 4 वर्षीय मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पूर्व उसने उसी कमरे में एक मुर्गे को भी धारदार हथियार से काटा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अंधविश्वास के फेर में पडक़र उसने ये घातक कदम उठाया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआडीह निवासी कमलेश नगेसिया पिछले 3-4 दिनों अपने परिजनों को यह बताता फिर रहा था कि उसके कान में कुछ अजीब-अजीब आवाज आ रही है। वह यह भी कहता रहा कि वह किसी न किसी की हत्या कर देगा, लेकिन उसकी बातों को सभी ने अनसुना कर दिया कि वह ऐसे ही बक-बक कर रहा है।
इसी बीच शनिवार की देर रात एक कमरे में उसने अपने 4 वर्षीय मासूम बेटे अविनाश नगेसिया की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे का गला रेतने से पहले उसने एक मुर्गे को भी धारदार हथियार से काटा था। मुर्गे और बेटे का शव सुबह कमरे में देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तंत्र मंत्र और विकृत मानसिकता ने ले ली मासूम की जान
बताया जा रहा है कि पिछले 3-4 दिनों से वह अजीब बातें कर रहा था। वह कहता फिर रहा था कि उसके कान में किसी चीज की आवाज आ रही है। वह परिवार के किसी न किसी सदस्य को मार डालेगा। उसकी मानसिक स्थिति संभवतः ठीक नहीं थी। घर वालों ने उसकी ऊलजुल हरकतों पर ध्यान नहीं दिया था और इस युवक की अजीब मनोदशा पर अंधविश्वास हावी हो गया और उसने इस जगह ने हत्याकांड को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है ।इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में भूत प्रेत ,जादू टोने और अंधविश्वास , नर बलि जैसे को प्रथा से झगड़ा होने से पूरी तरह आम जन्म मानस मुक्त नहीं हो सका है और गए बाहर बगाहे ऐसी खबरें मिलती रहती है। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी परिजनों की चिंताएं बढ़ती जा रही है।
Samachar Vani news desk, ambikapur



