बलरामपुर (समाचारवाणी)
शहर के भाजपा,बजरंग दल, व्यापारिक संगठन और हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिको ने सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को एक विशेष समुदाय के परिवार द्वारा टागी से गौ हत्या करने के प्रयास की जानकारी देकर आरोपी गणों के गिरफ्तारी की मांग की है.
इन संगठनों द्वारा सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड क्रमांक 14 निवासी दो व्यक्तियों द्वारा अपने ही घर में गौ हत्या करने के उद्देश्य से धारदार हथियार टागी से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया, घायल होकर इसके उपरांत यह जानवर जख्मी अवस्था में इधर -उधर भागने लगा. यही नहीं पिता पुत्र द्वारा उक्त जानवर को दौड़ा कर हत्या करने का प्रयास किया गया, किंतु काफी हो हल्ला होने के बाद मोहल्ले वासियों के इकट्ठा हो जाने के कारण बैल की बैल की जान बच गई. इन सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने कहां है कि हिंदू समाज में गौ माता की पूजा की जाती है और इस घटना से समस्त हिंदू समाज की भावना को ठेस पहुंची है. संगठनों ने सिटी कोतवाली के टी आई से मांग की है कि एक धर्म विशेष के पिता पुत्र द्वारा रमजान खान और उसके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए अन्यथा हिंदू समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगा.
Samachar Vani news


