अंबिकापुर (समाचारवाणी)
सांसे हो रही है कम
आओ मिलकर वृक्ष लगाएं हम ।।
ग्रीन सरगुजा के इस थीम के साथ आज सुबह पीजी कॉलेज ग्राउंड में डॉ योगेंद्र गहरवार की पहल पर और ग्रीन क्लब & लॉयंस क्लब की टीम की सहभागिता से स्थानीय पी जी कॉलेज ग्राउंड में वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण किया गया। आज क्लब द्वारा नीम , अमरूद , जामुन , बेल , बरगद के पेड़ टी गार्ड सहित लगाए गए। सबने मिलकर संकल्प लिया कि इस बारिश में अंबिकापुर नगर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जायेंगे। टीम ग्रीन क्लब ने कहा कि जितना आवश्यक पौधा लगाना होता है ,उससे ज़्यादा आवश्यक उस पौधे को बचाना होता है।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता बृजेंद्र पाठक , द्वितेंद्र मिश्रा , जी डी सिंह , डॉक्टर अल्का सिंह , डॉक्टर पुष्पेंद्र पटेल, डॉक्टर अभय शुक्ला जी , डॉक्टर सुशील राय जी , डॉक्टर यशवर्धन सिंह , बिनु मथाई , रज्जन द्विवेदी , नाजिम खान, फ़िरदौस ख़ान,आलोक दुबे,दिवाकर उपाध्याय , प्रणय राज सिंह , पंकज अग्रवाल , अशोक शामल , उमेश चौधरी , विजेंद्र सिंह , संजय कुमार,शिव गुप्ता , बच्चों में सिंधु और श्री , आलिया , अयान उपस्थित रहे और वृक्षारोपण किए।
Samachar Vani news desk, ambikapur





