राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
बलरामपुर जिले के राजपुर नगर के सीमा पर नदी के किनारे हरितमा नर्सरी के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर होने से दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए वहीं ड्राइवर सीट के पीछे बैठे 38 वर्षीय परिचालक मेघराम केवट की मौके पर ही मौत हो गई। राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को किनारे कर आवागमन प्रारंभ कराया और घायलों की तत्काल चिकित्सा हेतु राजपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक उमेंद्र कुमार धृतलहरे ने राजपुर थाने में दूसरे वाहन के खिलाफ लापरवाही पूर्वक दुर्घटना करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आज सुबह 7.45 बजे के लगभग उमेंद कुमार धृतलहरे वाहन क्रमांक CG 08 AJ 5481 में बलौदा बाज़ार से क्लिंकर भरकर औरंगाबाद जा रहा था। राजपुर पूर्णिमा पार्क गेऊर नदी राजपुर के पास मेन रोड में राजपुर की ओर से अम्बिकापुर की ओर जा रही वाहन क्रमांक BR 01 GN 6098 का चालक वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन क्र CG 08 AJ 5481 का परिचालक मेघराम केंवट पिता पीताम्बर केंवट उम्र 38 वर्ष पता मुड़ीयाडीह थाना कसडोल ज़िला बलोदा बाज़ार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मेघराम चालक के पीछे सीट में लेटा हुआ था । क्लिंकर लोड ट्रक CG 08 AJ 5481 के चालक उमेंद कुमार घृतलहरे के रिपोर्ट पार मर्ग क्रo 87 धारा 174 CrPC एवं अप क्रo 231 धारा 304 (A) 279 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
![]() |
| Samachar Vani news desk, ambikapur |



