अंबिकापुर (समाचारवाणी)
आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।अंबिकापुर के राधे कृष्ण होटल में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सुचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक चोपडापारा के पास स्थित राधे कृष्ण होटल में आग लग गई। आग होटल के ऊपरी मंजिल में लगी है। बताया जा रहा है कि, यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग लगने की सुचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। वहीं आग इतनी भीषण थी की होटल के कई हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं। फ़िलहाल आग लगने से जनहानि होने की कोई खबर सामने नहीं है, लेकिन नुकसान कितना हुआ है ये जांच के बाद ही पता चल पायेगा.
इस होटल के निचले हिस्से में स्पोर्ट्स सेंटर दुकान है जिसमें खेल सामग्री जूते और कपड़ों का स्टॉक है और आग लगने के बाद तेजी से इस मंजिल पर भी आग लगी. आग की भीषण लपट के कारण आसपास के इलाके में अफरा तफरी मची रही पुलिस और प्रशासन ने खतरे की आशंका को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली कर लिया था. इस दौरान दमकल की गई गाड़ियां चोपड़ा पारा पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करती रही. घटना में किसी के हाथ होते उनकी खबर नहीं है लेकिन काफी सामान का नुकसान हुआ है. पांच मंजिली इस होटल में सभी तालों में आग लग चुकी थी ग्राउंड फ्लोर के आज को बुझा लिया गया है. प्रशासन और पुलिस अंदर फंसे व्यक्तियों को बाहर निकलने का प्रयास कर रही है. आसपास के इलाकों में यातायात रोक कर,पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी लोगों को सुरक्षित बाहर निकलना और आग बुझाने का प्रयास में जुटे हैं इस बीच आकाशवाणी चौक से लेकर चोपड़ा पारा तक चारों ओर राहगीरों और नागरिकों की भीड़ लगी रही.
Samachar vani news



