सुशासन दिवस पर याद किए गए अटलबिहारी बाजपेयी

सुशासन दिवस पर याद किए गए अटलबिहारी बाजपेयी

samacharvani.com
0


राजपुर(बरियों)

(समाचारवाणी) 

 भारतीय जनता पार्टी मंडल बरियों के समस्त बूथ पर सुशासन दिवस मनाने के पश्चात बरियों मुख्यालय पर सामूहिक रूप से सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान बरियों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बरियों बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें याद किया। भारतीय राजनीति के विलक्षण व्यक्तित्व अटल जी के जीवन सिद्धांतों के साथ भारतीय राजनीति में उनके व्यापक योगदान को याद किया गया।

  मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।वक्ता के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष कमला राम,मुकेश गुप्ता,राजू सोनी ने सभा को सम्बोधित किया। नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल ने सुशासन दिवस और स्वच्छता के आयोजन के साथ अटल जी के व्यक्तित्व को रेखांकित कर उन्हें भारतीय राजनीति का युग पुरुष बताया।






कार्यक्रम में भाजपा के मुकेश गुप्ता,राजू सोनी, सुनील जायसवाल,बरियों सरपंच रवि टेकाम, सुनील, बघिमा सरपंच भजन राम, बघिमा के पटेल, अनिल जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, मुरारी श्रीवास्तव, रामकरण चौधरी, भीमसेन, वकील राम, शुभम जायसवाल, सुरेश जायसवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि गुप्ता, विक्की गुप्ता, महिला टीम में सुनैना मानिकपुरी  तथा उनके साथी इलियस राम, संग्राम, जीवन राम, पप्पू यादव, अरुण यादव, राजू, बाबूलाल श्रीवास्तव, नेपाल चौधरी, गोपाल चौधरी, छोटा गुप्ता, बरियों के सचिव नरेंद्र जायसवाल, तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

Samachar vani news, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)