अम्बिकापुर
(समाचारवाणी)
शहर की सेवा भावी बहनों के समूह सेवा किटी के द्वारा सेवा किटी की संस्थापिका वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर में पार्किंग व्यवस्था संभाल रही स्वयं सहायता समूहों के बहनों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्म कपड़े इनर,शाल,लैगी, मिठाई एवं सेनेटरी पैड प्रदाय कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
ज्ञातव है कि शहर की सेवाभावी महिलाओं का समूह सेवा किटी नगर में जरूरतमंदों की सेवा के साथ गरीबों वंचितों को भोजन कपड़े उपलब्ध कराने के साथ अंबिकापुर नगर में ठंड में गरीबों को वस्त्र कपड़े कंबल वितरित करती रही है। सभी महिलाएं अपने बचत की राशि से समाज सेवा के कार्य में जुटी हैं,और अंबिकापुर नगर में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सेवा किटी समूह से जुड़ी नगर की समाजसेविका सूची वंदना दत्त ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। हम सभी बहने बिना भेदभाव के सभी जरूर जरूरतमंदों को, गरीबों को, उनकी आवश्यकता के अनुसार मदद करने को तैयार है,और हमारा समूह तेजी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। सभी धर्म और समाज के सभी वर्ग के महिलाओं का यह समूह अंबिकापुर सहित सरगुजा के ग्रामीण इलाकों में भी लगातार सेवा कार्य कर रही हैं।
आज कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो चीफ नई दुनिया अनंगपाल दीक्षित, चिराग़ के मंगल पाण्डेय ,नवा बिहान से अनिल मिश्रा ने भी अपने उदगार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुश्री वंदना दत्ता, सेवा किटी समूह की सदस्य नीलिमा गोयल, सिम्मी छाबड़ा, अंजना परिहार, स्मिता तिवारी, राजलक्ष्मी पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Samachar vani news, ambikapur




