सदस्यता अभियान के पोस्टर का हुआ विमोचन

सदस्यता अभियान के पोस्टर का हुआ विमोचन

samacharvani.com
0




राजपुर 

(समाचारवाणी) 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन राजपुर के द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष  राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक  डॉक्टर प्रीतम राम ,ब्लॉकअध्यक्ष सुनील सिंह के उपस्थिति में छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान" का पोस्टर विमोचन किया गया।

आदित्य विभु जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर से चल रही इस अभियान में हम सक्रिय हो कर राजपुर ब्लॉक से सैकड़ो छात्रों को एन एस यू आई  से जोड़ने का काम करेंगे, और छात्रहित के साथ जनहित के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे। 

 इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  सुनील सिंह, सुरेश सोनी,कांग्रेस जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव  नीरज तिवारी,पार्षद राहुल भारती नितिन गुप्ता, सूर्यकांत रवि, रामनाथ रवि, सैफ आलम, अनिकेत सोनवानी, प्रियांशु, रामेश्वर ,नरेन्द्र, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)