महतारी सदन महिलाओं के आत्मसम्मान के साथ सुविधाओं का बनेगा केंद्र

महतारी सदन महिलाओं के आत्मसम्मान के साथ सुविधाओं का बनेगा केंद्र

samacharvani.com
0

 


 राजपुर (बलरामपुर)

 (समाचारवाणी)

 आज राजपुर ब्लॉक के बरियों में महतारी सदन भवन का भूमि पूजन विधि विधान से करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने क्षेत्र वासियों को नए भवन हेतु शुभकामनाएं दी।आज राजपुर के बरियों एवं शंकरगढ़ में महतारी सदन भवन का भूमि पूजन करते हुए इन्होंने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी जिंदगी बेहतर करने का प्रयास कर रही है।

महतारी वंदन योजना की सफलता के साथ अब महिलाओं की उनके सभी गतिविधियों के लिए एक महतारी सदन की स्थापना की जा रही है,जहां महिलाएं अपने विकास की योजनाओं के साथ-साथ आत्म सम्मान के साथ अपने भवन में आर्थिक स्वावलंबन के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियां संचालित करेंगी।बरियों, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रही हैं, और महिला स्वसहायता समूह के साथ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए वह लगातार प्रयास करती रहेंगी।

 आज राजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरियों में महतारी सदन भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा का महिलाओं ने सुआ नृत्य के साथ पुष्प हार से स्वागत किया।



 बरियों मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल छोटू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामरी विधानसभा में दो महतारी सदन स्वीकृत हुए हैं जिसमें एक बरियों में स्थापित करने के लिए हम क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक का हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

 भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, मुकेश गुप्ता,राजू सोनी ने आम जनों के साथ क्षेत्र की सभी महिलाओं को महतारी सदन की स्थापना पर बधाई देते हुए बरियों क्षेत्र में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इसे एक मील का पत्थर बताया।




इस कार्यक्रम में राजू सोनी, बृजपाल सिंह,हरिकिशुन पैकरा ककना सरपंच, भजन राम सरपंच,विष्णु अग्रवाल श्रीकांत, हिमांशु, मोनू सोनी, मुरारी लाल,  सतनाम,, राजू बादा, रामलाल, अशोक महंत,बरियों सरपंच रवि टेकाम, राम शंकर, सचिव नरेंद्र जायसवाल संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।










Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)