बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले की खराब एनएच सड़क, अवैध खनिज उत्खनन, बढ़ते अपराध के विरोध में सुशासन त्यौहार पर बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा में मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रदेश सचिव नीरज तिवारी के नेतृत्व में काला झंडा दिखाने निकले युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कुसमी मार्ग के सेवारी से गिरफ्तार कर राजपुर पुलिस ने हरीतिमा नर्सरी में अस्थाई रूप से रखा.
युवा कार्यकर्त्ता सुशासन त्यौहार के तहत शंकरगढ़ समाधान शिविर में दोपहर में शामिल हो रहे थे. जिले की ज़र्ज़र नेशनल हाइवे 343, अवैध खनिज उतख़नन परिवहन, रेत कारोबार, बढ़ते अपराध के खिलाफ मुख्यमंत्री के सामने विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे. राजपुर थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी युवा कांग्रेसियों को राजपुर से 10 किलोमीटर आगे ग्राम सेवारी में रोक कर गिरफ्तार किया और राजपुर के पास हरीतिमा नर्सरी में बैठा कर रखा और नियंत्रित किया.
इस दौरान युवा कांग्रेस नेता नीरज तिवारी के साथ बृजेश मिश्रा एवं अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के भाजपा सरकार और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार को बलरामपुर जिले में सुशासन की दृष्टि से विफल बताया. इन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन और सरकार उचित कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आंदोलन को बाध्य होंगे.
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, बृजेश मिश्रा, रूपेश यादव, संतोष सोनी, तेजप्रताप सिंह, संतोष दास, आलोक सिंह, देवबली टेकाम, पंकज यादव, राहुल भारती, अमीन साय, कौशल चौबे, विकाश यादव, आशीष यादव, वाहिद अली, अमन रजक, शिवनाथ रजक, विशाल कुमार, अर्जुन यादव, मुमताज आलम, अनुभव गुप्ता, वीरेंद्र, सिफेंद्र, संजीव गुप्ता, दिलीप, विभु, चंद्रप्रकाश, निलेश सहित युवा साथियों को पुलिस द्वारा बल पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया.
![]() |
(Samachar vani news) |






