अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज अंबिकापुर में पूर्व सैनिकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी शामिल हुए. अंबिकापुर घड़ी चौक से महामाया चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया.
घड़ी चौक में नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, सभापति हर्मिंदर सिंह टिन्नी सहित पार्षदों और नागरिकों ने पूर्व सैनिकों का पुष्पहार से अभिनंदन किया और देशभक्ति राष्ट्रहित के संबंध में नारे लगाए गए. आज अंबिकापुर मुख्य मार्ग में पूर्व सैनिक द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली गई और भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ जोश पूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.
ऑपरेशन सिंदूर में हमारे भारतीय जवानों द्वारा अद्भुत शौर्य और पराक्रम के साथ पाकिस्तान के अंत तक आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर 150 से ज्यादा आतंकवादियों का सफाई करने के बाद उनकी बहादुरी के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई.
आज के इस कार्यक्रम में भारतीय सेवा के पूर्व सैनिक पीके सोनी, श्रीकांत चौबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा,रविंद्र सिंह, अनिल गुप्ता,अजय कुमार, संजीव कुमार तिवारी,लाल बिहारी सिंह,सहित सैनिक कल्याण कार्यालय अंबिकापुर के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए.
![]() |
Samachar vani news, ambikapur |







