भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन आयोजित

भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन आयोजित

samacharvani.com
0

 सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए मोदी जी को हमेशा जाना जाएगा:- राम विचार नेताम



राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

देश के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन का आयोजन राजपुर के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज,विधायक सामरी उद्देश्वरी पैकरा एवम जिला अध्यक्ष भाजपा बलरामपुर ओम प्रकाश जायसवाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।



 सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए मोदी जी को जाना जाएगा। हम गरीब कल्याण को लेकर आगे बढ़ते हैं जो हमारे नेताओं ने रास्ता दिखाया है कि जनता का सेवा भाव सबसे पहले होना चाहिए।सुशासन का मतलब पारदर्शी होता है। सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास करना हमारे भाजपा के कार्य कर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है।जो भी कार्यकर्ता जिस पद पर बैठे हैं  सबसे पहले गरीब कल्याण का कार्य उसकी प्राथमिकता होता है।




कोरौना में प्रधानमंत्री  के आहवान पर गरीबों के लिए कार्यकर्ताओं ने हजारों हजार लोगों के कपड़ा भोजन पानी एवं रहने की व्यवस्था किया गया।प्रधानमंत्री जी ने अनाज का खजाना खोल दिया, लोगों को 5 किलो निःशुल्क प्रति व्यक्ति राशन दिया गया जो आज तक जारी है ।आपात स्थिति में उन्होंने आगे आकर कार्य किया और करोनाकाल में देश सहित विश्व में भी टीका भेज कर लोगों को निशुल्क मौत से बचाया गया,11 वर्ष पूर्व आप देखेंगे तो देश आर्थिक तंगी से गुजर रहा था कश्मीर की स्थिति पत्थर बाज गोलीबारी हुआ करती थी छत्तीसगढ़ से लेकर कई राज्यों में नक्सली हावी थे छत्तीसगढ़ के तात्कालिक मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा किए गए कार्य के कारण सरगुजा अंचल में पूर्णता शांति स्थापित हुए अब पूरा छत्तीसगढ़ को 2026 तक नक्सली मुक्त करने का संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने लिया है। नक्सली के जाने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में मेडिकल कॉलेज सड़कों का जाल आईटीआई सहित सभी प्रकार का साधन संपन्न राज्य छत्तीसगढ़ बना है। देश दुनिया में भारत का धमक बड़ा है सिंदूर की ताकत विश्व ने देखी है भारत अपने ताकत के दम पर 3 दिन में पाकिस्तान को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया। जल थल वायु सभी में हम आगे बढ़े हैं।आंतरिक सुरक्षा एवं आर्थिक सुधार हुआ है। मेक इन इंडिया पर हम कार्य करके आत्मनिर्भर हुए हैं आदिवासी गांव के विकास के लिए 600 करोड़ धरती आबा के तहत 6500 गांव के विकास कार्य की जाएंगे कांग्रेस की सरकार के प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हम₹100 भेजते हैं तो लोगों को ₹10 मिलता है किंतु मोदी जी की कार्यशैली के कारण 100 में 100 पहुंचता है लोगों के पास, आज हम दुनिया में आर्थिक स्थिति में चौथे नंबर पर हैं आने वाले वर्षों में विश्व की सबसे तेज तीसरी हार्दिक स्थिति में आ जाएंगे।विकास बहुत तेजी से भारत में आगे बढ़ रहा है हम सभी को समाज के बीच जाकर लोगों को मदद करनी है और उन्हें विकास के साथ जोड़ना है।



सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने उद्दबोधन में कहा कि मोदी जी का कार्यकाल देश को नई ऊंचाई पर ले गया है 11 वर्ष के कार्यकाल अभूतपुर हो रहे हैं हमारा देश धर्म प्रधान देश है प्रभु श्री राम जी 500 वर्षों तक टेंट में थे लोगों के जन् भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मोदी जी ने भव्य राम मंदिर बनाया, कश्मीर से धारा 370 हटाया गया हमारे ऋषि मुनि के नियमों के आधार पर योग साधना के तहत पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है अत्यंत पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के विकास के लिए जनमन योजना चलाया गया जिसमें उनका विकास तेजी से हो रहा है।





कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल  ने कहा की सेवा सुशासन के 11 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम पर लगाने का संकल्प सभी देशवासियों को दिया है इसके तहत लाखों पेड़ हर वर्ष लगाए जाते हैं भाजपा शासन के 11 वर्ष के कार्यक्रम के तहत हम सभी को घर-घर में पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के द्वारा किए गए कार्यों को विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचना है आप सभी भी अपने घरों पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। कांग्रेस सरकार के कालखंड में क्या विकास हुआ है आप सभी उससे परिचित हैं।




कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय सिंह,  व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,शिवनाथ यादव, गोपाल कृष्ण मिश्रा,  ओम प्रकाश सोनी, दीनानाथ यादव, वरिष्ठ नेता गौरी शंकर अग्रवाल,भाजपा नेता मुन्नालाल चौधरी, विनय भगत,गौतम सिंह, भानु प्रकाश दीक्षित, सतीश सिंह, शिवनाथ जायसवाल, अनिल तिवारी, मनोज बंसल, हीरामणि निकुंज, संतोष पाण्डेय,संतोष तिवारी, रवि प्रताप, जीतेन्द्र जायसवाल, जगवंशी यादव,बबलू यादव,संजय यादव, सहित 13 मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,बड़ी संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


(Samachar vani news, ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)