बारिश के बीच जरूरतमंदों को छाता बांटा सेवा किटी समूह ने

बारिश के बीच जरूरतमंदों को छाता बांटा सेवा किटी समूह ने

samacharvani.com
0

अंबिकापुर

 नगर की सेवाभावी महिलाओं के सेवा किटी समूह ने आज लगातार बारिश के बीच ग्रामीण सब्जी विक्रेताओं के परेशानियों को देखते हुए उन्हें छाता भेंट किया।नई छतरी पाकर सभी ग्रामीण सब्जी विक्रेता महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई,और उन्होंने कहा-  बड़ी सुघर छाता लागिस दीदी!






अम्बिकापुर 

(समाचारवाणी)

शहर की सेवा भावी  समूह सेवा किटी समूह की सदस्यों ने  आज अभिनव पहल करते हुए सरगुजा के कुछ बुजुर्ग जरूरतमन्दों को और शहर में   छोटे -छोटे व्यवसाय करके अपने परिवार का भरण- पोषण करने वाले महिलाओं और पुरुषों को धूप और बरसात से बचने के लिए घूम - घूम कर विगत 3 दिनों से लगातार छाता वितरण किया।  

छाता प्राप्त कर सभी ने बहुत खुशी जाहिर की ।किसी ने बताया छाता तो है पर टूटा हुआ है ।किसी ने बताया पड़ोसी से मांग के लाई हूं।वापस करना पड़ेगा । जिनको जरूरत थी उनको ही छाता दिया गया।


आज लगातार छाता वितरण में सेवा किटी समूह की संस्थापिका वन्दना दत्ता, नीलिमा गोयल, संजीता स्वर्णकार, मघु चौदहा, ज्योति द्विवेदी, नीलिमा मिश्रा, संजीता स्वर्णकार, पूनम जायसवाल,नमिता चावला, श्रद्धा खेर पाण्डेय, अंजना परिहार, सुनंदा साहू का सराहनीय योगदान रहा।सेवा किटी समूह की बहनों ने गुदरी बाजार,प्रतापपुर नाका, आकाशवाणी चौक, घड़ी चौक , और अन्य स्थानों पर छाते वितरण किए।

(Samachar vani news, ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)