बरियों धान खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध वसूली खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होते ही सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने तत्काल किसानों से बात कर की कार्यवाही..
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज बरियों प्रवास के दौरान सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज को बरियों क्षेत्र के किसानों द्वारा धान खरीदी में अनियमितताओं की गंभीर शिकायत प्राप्त हुई। कार्यक्रम समाप्त होते ही तत्काल आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. पहुंचकर किसानों से प्रत्यक्ष मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।किसानों ने उन्हें धान खरीदी केंद्र पर धान तौल में गड़बड़ी, छलनी मारने के नाम पर अवैध वसूली, गाड़ियों से धान उतारने के लिए जबरन पैसे लिए जाने जैसी समस्याओं से अवगत कराया।
इस पर धान खरीदी केंद्र के संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों का किसी भी प्रकार से शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही जिम्मेदार अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें तत्काल खरीदी केंद्र पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने, किसानों की परेशानियों को समझने एवं दोषी कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश देने को कहा। इन्होने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा और न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैकिसानों के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।






