छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को मातृशोक, माता स्वर्गीय स्वर्णलता सिंह देव का आज एम्स रायपुर में उपचार के दौरान निधन

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को मातृशोक, माता स्वर्गीय स्वर्णलता सिंह देव का आज एम्स रायपुर में उपचार के दौरान निधन

samacharvani.com
0

 






अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माता स्वर्णलता सिंहदेव का निधन  हो गया। वे 75 वर्ष की थीं और लम्बे समय से बीमार चल रहीं थीं। उनका उपचार रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था, इस दौरान 26 दिसंबर को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसें ली। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम अंबिकापुर पहुंचा। शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि स्व. स्वर्णलता सिंहदेव का जन्म 2 दिसंबर 1950 को राज परिवार में हुआ था। वे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव व शंकरगढ़ के जनप्रतिनिधि अमिताभ सिंहदेव की माता एवं शंकरगढ़ राजपरिवार के स्व. लाल अरुण प्रताप सिंहदेव की पत्नी थीं।

स्व. स्वर्णलता चंद्रपुर राजपरिवार के स्व. राजा पूर्व विधायक शशि भूषण सिंहदेव व स्व. रानी पूर्व विधायक ज्योत्सना सिंहदेव की पुत्री थीं। उनके निधन से सरगुजा भाजपा के साथ ही बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। शुक्रवार की देर शाम रायपुर से उनका पार्थिव शरीर सरगुजा लाया गया।इधर इनके निधन पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने अंतिम संस्कार में पहुंचने वालों का सिलसिला शुरू हुआ। सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा ने दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को दिलासा दिया है। अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव तथा अमिताभ सिंह देव की माता एवं शंकरगढ़ राजपरिवार के स्व. लाल अरुण प्रताप सिंह देव की धर्मपत्नी तथा चंद्रपुर राजपरिवार के स्व. राजा शशि भूषण सिंह देव (पूर्व विधायक) एवं स्व. रानी ज्योत्स्ना सिंह देव (पूर्व विधायक) की पुत्री श्रीमती स्वर्णलता सिंह देव जी का स्वर्गवास आज 26 दिसंबर 2025 को हो गया। 

अंतिम संस्कार: 27 दिसंबर (शनिवार), शंकरघाट, अंबिकापुर में 11.30 बजे किया जाएगा।

 सीएम सहित नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि..

आज निधन के खबर पर प्रदेशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव,सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी  पैकरा, अनिल सिंह मेजर,  सरगुजा अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,जिला भाजपा अध्यक्ष  बलरामपुर ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य नेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)