बलरामपुर। राजपुर
(समाचारवाणी)
आज ग्राम बगाड़ी में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 135वें 'मन की बात' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक विचारों को सुना। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुन्नालाल चौधरी के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष राजपुर उपस्थित रहे ।
आसपास के ग्रामो से आये ग्राम वासियों,किसानों ने हर्ष भरे माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात का सीधा प्रसारण देखा, और प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम प्रेरणादायक विचारों को सुनकर उसे पर अमल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम उपरांत भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नालाल चौधरी ने बलरामपुर जिले में किसानों की स्थिति और राजपुर अंचल में मानसून और खरीफ फसलों की तैयारी, खाद की उपलब्धता समस्या समाधान पर किसानों से चर्चा कर हर संभव पल का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी गोपाल साहू (जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा) (मंडल महामंत्री, किसान मोर्चा)प्रवीण सिंह (मंडल उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा)श्रीमती बसंती (जनपद सदस्य)एवं इनके साथ ही कार्यक्रम में भरत सिंह , बलराज यादव किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, राजनाथ सिंह किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, भोला किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, सुनील सिंह , अर्जुन सिंह , श्यामलाल रवि एवं श्रीमती भानुमति ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।






