अल्प वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न हाट बाजारों में दिया जा रही किसानों को जानकारी

अल्प वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न हाट बाजारों में दिया जा रही किसानों को जानकारी

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर। राजपुर 

(समाचारवाणी) 

अल्प वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न हाट बाजारों में  किसानों को जानकारी दी जा रही है।जिला बलरामपुर के विकासखण्ड राजपुर में एलनिनो के प्रभाव के कारण अल्प वर्षा की संभावना को देखते हुए जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा विभिन्न सप्ताहिक हाट बाजारों में कृषक सूचना रथ और ग्राम में चौपाल आयोजित कर किसानों को अल्प वर्षा होने पर आवश्यक समसामयिक सलाह दिया जा रहा है। 




कृषकों को धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी, कोदो, कुटकी फसल लगाने पर कृषक उन्नति योजना में राज्य शासन द्वारा 15000 रुपए प्रति एकड़ और सामान्य रूप से भी फसल लगाने पर 10000 रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदाय किया जायेगा। विभाग द्वारा कम अवधि की धान की फसल लेने, देसी या उन्नतशील धान की किस्म का उपयोग करने का भी सलाह दिया जा रहा है । इसके साथ ही भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को अपना फार्मर  एग्रीस्तक पंजीयन अनिवार्य रूप से कराना है।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)